Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 20 फीट नीचे गिरी BMW, चालक के शरीर के हुए कई टुकड़े

Written by  Vinod Kumar -- September 03rd 2022 02:38 PM -- Updated: September 03rd 2022 02:39 PM
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 20 फीट नीचे गिरी BMW, चालक के शरीर के हुए कई टुकड़े

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 20 फीट नीचे गिरी BMW, चालक के शरीर के हुए कई टुकड़े

ग्रेटर नोएडा: दिल्‍ली के साथ लगते ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्‍ल्‍यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उड़ती हुई 20 फुट नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास की है। हादसा इतना भीषण था कि चालक का शव टुकड़ों में मिला। कार के भी परखच्चे उड़ गए थे। मृतक हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गाड़ी से शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। खबर के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हरियाणा का रहने वाला भरत अपने दोस्त गौरव के साथ अपनी BMW कार से यमुना एक्सप्रेस-वे से जा रहा था। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी। नीचे गिरने से पहले कार डिवाडर से टकराई थी और हवा में कई पलटियां खाई थीं। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक भरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरव का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों व्यक्ति हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  


Top News view more...

Latest News view more...