Sat, Jul 12, 2025
Whatsapp

22 दिसंबर तक कंगना को पुलिस में दर्ज करवाना होगा स्टेटमेंट, सिख समाज पर की थी टिप्पणी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 13th 2021 02:07 PM
22 दिसंबर तक कंगना को पुलिस में दर्ज करवाना होगा स्टेटमेंट, सिख समाज पर की थी टिप्पणी

22 दिसंबर तक कंगना को पुलिस में दर्ज करवाना होगा स्टेटमेंट, सिख समाज पर की थी टिप्पणी

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बयानों के चलते कई बार मुश्किलों में फंस चुकी हैं। हाल ही में कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। कंगना की टिप्पणियों से आहत होकर सिख समाज ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court) ने कंगना को 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस में अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाने के लिए कहा है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार भी 25 जनवरी तक उनेक खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने पर सहमत हुई है।

जब सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लिए थे उसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस पोस्ट में उन्होंने कई विवादित बातें लिखी थीं, जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया था। पहले वह किसान आंदोलन को खालिस्तानी आंदोलन भी कह चुकी हैं। साथ ही उनपर किसानों पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। [caption id="attachment_557910" align="alignnone" width="300"]<blockquote class=

Hearing on actor Kangana Ranaut's plea against FIR registered against her for alleged derogatory remarks made against Sikhs, Bombay High Court today asked her to appear before Mumbai Police on Dec 22

Maharashtra Govt agreed not to take any coercive action against her till Jan 25
pic.twitter.com/eWgSkSnPiI


— ANI (@ANI) December 13, 2021 " width="300" height="237" /> कंगना (फाइल)[/caption] आपको बता दें कंगना के पोस्ट के बाद दिल्ली के सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। समिति ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने कंगना के खिलाफ ये शिकायत मंदिर मार्ग थाने में साइबर प्रकोष्ठ में दर्ज करवा है। कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया था। [caption id="attachment_557911" align="alignnone" width="300"]<blockquote class=

Hearing on actor Kangana Ranaut's plea against FIR registered against her for alleged derogatory remarks made against Sikhs, Bombay High Court today asked her to appear before Mumbai Police on Dec 22

Maharashtra Govt agreed not to take any coercive action against her till Jan 25
pic.twitter.com/eWgSkSnPiI — ANI (@ANI) December 13, 2021 " width="300" height="223" /> कंगना फाइल फोटो[/caption] वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। उनकी फिल्म तेजस दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा वह धाकड़, इमरजेंसी सहित कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कंगना एक्टिंग के साथ फिल्में प्रोड्यूस भी कर रही हैं। उनकी फिल्म से अवनीत कौर डेब्यू करने जा रही हैं। कुछ समय पहले कंगना की फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को कंगना के करियर की बेस्ट फिल्म कहा जा रहा है। थलाइवी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जय जयललिता की बायोपिक है।

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK