Sat, Jul 12, 2025
Whatsapp

दूल्हा दुल्हन को भारी पड़ी अनोखे अंदाज में एंट्री, 12 फीट की उंचाई से स्टेज पर गिरे

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 12th 2021 04:22 PM
दूल्हा दुल्हन को भारी पड़ी अनोखे अंदाज में एंट्री, 12 फीट की उंचाई से स्टेज पर गिरे

दूल्हा दुल्हन को भारी पड़ी अनोखे अंदाज में एंट्री, 12 फीट की उंचाई से स्टेज पर गिरे

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक होटल का है। यहां पर एक शादी कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। होटल में शादी में स्टेज पर एंट्री के दौरान हार्नेस टूटने से दूल्हा-दुल्हन 12 फीट की उंचाई से स्टेज पर जा गिरे। यह शादी के कार्यक्रम की जिम्मेदारी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दी थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। लोगों डांस और खाने-पीने के मजे लूट रहे थे। स्टेज पर दूल्हे और दुल्हन को गोल रिंग से  हार्नेस के जरिए नीचे उतारा जा रहा था। शादी में मौजूद सभी की निगाहें बस दूल्हे और दुल्हन की आसमान से जमीन पर हो रही ऐंट्री पर थी। तभी  हार्नेस टूट गया और दोनों धड़ाम से नीचे गिर गए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि हादसे में उन्हें हल्की चोटें ही आईं। वहीं घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद मेहमानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपना गुस्सा इवेंट कंपनी पर उतार दिया। इस घटना पर इवेंट कंपनी ने अपनी गलती मान ली है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK