Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

जानिए सीएम मनोहर लाल की कितनी घोषणाएं पूरी...कितनी अधूरी

Written by  Vinod Kumar -- June 28th 2022 03:31 PM
जानिए सीएम मनोहर लाल की कितनी घोषणाएं पूरी...कितनी अधूरी

जानिए सीएम मनोहर लाल की कितनी घोषणाएं पूरी...कितनी अधूरी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ़ विभिन्न जिलों में की गई अपनी घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न जिलों में विभिन्न दौरों के दौरान अब तक 9128 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 5947 पूरी की जा चुकी हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 1445 घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है। 1359 घोषणाएं लम्बित हैं, जिन पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि पानीपत के काला अम्ब में भारतीय हीरोज और योद्वा स्मारक स्थल के विस्तार तथा कुरूक्षेत्र में बनाए जाने वाले सिख म्यूजिम के लिए संबंधित अधिकारी दौरा करके दो दिन में रिपोर्ट सौपें। Haryana CM residence to be known as Sant Kabir Kutir: Manohar Lal Khattar मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड़ के साथ लगते दायरे में आने वाली दुकानों को नियमित करने के लिए सर्वे करवाकर नीति तैयार की जाए। मुख्यमंत्री कुरूक्षेत्र में शाहबाद रोड़ और बरवाला रोड़ की दुकानों के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के रिहायशी क्षेत्र में हॉस्पिटल आदि सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्थित गेस्ट हाऊस व पीजी को फायर सेफ्टी नियम अपनाने पर नियमित किया जाए। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिहायशी क्षेत्र के आसपास ही गेस्ट हाऊस बनाने की अनुमति प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले माह के दौरान विधानसभा क्षेत्रों अनुसार संबंधित विधायकों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। CM Manohar Lal, E kshatipurti portal haryana, Advertisement By laws, haryana इसके अलावा सभी विभागाध्यक्ष भी मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि इन्हें जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम बनाने के लिए प्रदेश भर में मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इसलिए स्टेडियम आदि का कार्य खेल विभाग के माध्यम से ही करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि सांईस सिटी गुरूग्राम के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए भूमि का चयन करने के लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।  


Top News view more...

Latest News view more...