अब खुद अपनी खराब फसल की जानकारी दे पाएंगे किसान, सीएम ने लॉन्च किया ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल और हरियाणा Advertisement By-laws लॉन्च किया। ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल- किसान खुद अपनी फसल खराब होने की जानकारी दे पाएंगे। इस प्रक्रिया के बाद किसानों की खराब फसलों का आंकलन होकर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही सीएम ने एचएसवीपी की 5 प्रक्रियाओं को भी ऑनलाइन करने की शुरुआत हुई।
इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल आज लॉन्च हुआ है। इससे किसानों को लाभ होगा। सीएम ने कहा कि ई क्षति पूर्ति पोर्टल एचएसवीपी से जुड़े लोगों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए बनाया गया है। इसके इलावा अर्बन लोकल बॉडी में एडविटीजमेंट पॉलिसी की शुरुआत की गई है।