Sun, Sep 6, 2026
Whatsapp

बीजेपी में शामिल हुई कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी, योगेश्वर दत्त भी जल्द थामेंगे दामन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 25th 2019 05:47 PM -- Updated: September 26th 2019 02:11 PM
बीजेपी में शामिल हुई कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी, योगेश्वर दत्त भी जल्द थामेंगे दामन

बीजेपी में शामिल हुई कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी, योगेश्वर दत्त भी जल्द थामेंगे दामन

नई दिल्ली। पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली। कैलाशो सैनी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली। वहीं बुधवार को पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी बीजेपी हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की है। योगेश्वर दत्त भी जल्द बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे हैं।
[caption id="attachment_343608" align="aligncenter" width="700"]Yogeshwar Dutt 1 बीजेपी में शामिल हुई कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी, योगेश्वर दत्त भी जल्द थामेंगे दामन[/caption]
इसे लेकर सुभाष बराला ने कहा कि हर एक व्यक्ति की इच्छा होती है कि विधायक बनकर जनता की सेवा की जाए। उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त भी जनता की सेवा करना चाहते हैं, वो जल्द डीएसपी के पद से इस्तीफा देंगे और बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
 
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK