Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

भारत में कोरोना एक बार फिर हुआ बेकाबू, 7 महीने के बाद 1 लाख के पार पहुंचे केस

Written by  Vinod Kumar -- January 07th 2022 10:19 AM -- Updated: January 07th 2022 11:40 AM
भारत में कोरोना एक बार फिर हुआ बेकाबू, 7 महीने के बाद 1 लाख के पार पहुंचे केस

भारत में कोरोना एक बार फिर हुआ बेकाबू, 7 महीने के बाद 1 लाख के पार पहुंचे केस

Corona virus update: कोरोना वायरस (Corona virus) की रफ्तार भारत में एकबार फिर बेकाबू हो रही है। इसके साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 17 हजार 100 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 302 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को देश में कोरोना के 90 हजार से ज्यादा नए केस मिले थे। भारत में 7 महीने बाद कोरोना केस 1 लाख के पार पहुंचे हैं। इससे पहले 6 जून को एक लाख के पार केस गए थे। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 221 मौतें केरल में में हुई हैं। इसके अलावा बंगाल में 9 लोगों की जान गई। अब तक 4.83 लाख लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। Punjab reports 2,022 new cases of Covid-19 in 24 hours देश में कोरोना के अब तक 3,52,26,386 केस सामने आ चुके हैं। देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र में 36265 केस, प बंगाल में 15421 केस, दिल्ली में 15097 केस, तमिलनाडु में 6983 केस, कर्नाटक में 5031 केस सामने आ चुके हैं। भारत में कुल केसों में 67.29% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से आए हैं, जबकि कुल केसों के 30.97% केस महाराष्ट्र से मिले हैं। भारत में रिकवरी रेट 97.57% है। पिछले 24 घंटे में यहां 30,836 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में 3,43,71,845 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में एक्टिव केस बढ़कर 3.71 लाख हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 85,962 एक्टिव केस बढ़े हैं। Coronavirus India Live Updates: India reports 90,928 fresh cases देश में अब तक ओमिक्रोन के 3007 केस दर्ज देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 3007 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसमें से 1199 मरीज ठीक हुए है। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 7 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 876, दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284, गुजरात में 204 केस सामने आए हैं. वहीं, तमिलनाडु में 121, हरियाणा में 114, तेलंगाना में 107, ओडिशा में 60, उत्तर प्रदेश में 31, आंध्र प्रदेश में 28, बंगाल में 27, गोवा में 19, असम में 9, मध्यप्रदेश में 9, उत्तराखंड में 8 केस सामने आ चुके हैं।  


Top News view more...

Latest News view more...