Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री से बिगड़ रहे सोनीपत के हालात, अब जिला प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

Written by  Arvind Kumar -- April 26th 2020 04:36 PM
दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री से बिगड़ रहे सोनीपत के हालात, अब जिला प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री से बिगड़ रहे सोनीपत के हालात, अब जिला प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

सोनीपत। (जयदीप राठी) करोना वायरस का प्रकोप देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। सोनीपत जिले में भी करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री से सोनीपत में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है जिले में अब 20 करोना पॉजिटिव मरीज है जिनमें से 15 मरीज दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री से है। प्रशासन ने दिल्ली के साथ लगते सभी बॉर्डरों पर चौकसी बढ़ा दी है और दिल्ली से आने वाले वाहनों को भी वापस भेजा जा रहा है। सोनीपत जिले में करोना रोकथाम अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश छिलर ने बताया कि जिले में अब करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 है जिनमें से 15 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली है। जो दिल्ली सरकार के स्वास्थ विभाग या दिल्ली पुलिस में कार्यरत है जिनके सम्पर्क में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ विभाग दिल्ली से आने वाले सभी लोगों पर निगरानी रख रहा है। दिल्ली के साथ लगते सोनीपत के बॉर्डर पूरे तरीके से सील किये जा रहे हैं। पुलिस डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि सभी बॉर्डरों पर पुलिस चौकसी बरत रही है। दिल्ली के सभी कर्मचारियों को भी घर आने से रोका जा रहा है। साथ ही सभी वाहनों को भी वापस करवाया जा रहा है ताकि करोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...