Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

राफेल को रिसीव करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस रवाना

Written by  Arvind Kumar -- October 07th 2019 04:04 PM
राफेल को रिसीव करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस रवाना

राफेल को रिसीव करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस रवाना

नई दिल्ली। चर्चित राफेल विमान आखिरकार भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है। वायुसेना दिवस के मौके पर 08 अक्टूबर को राफेल विमान को फ्रांस भारत को सौंप देगा। राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर की सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। बाद में, रक्षा मंत्री फ्रांस की सशस्त्र बलों की मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ मेरिग्नैक में राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंपे जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए राजनाथ सिंह भारत से रवाना हो चुके हैं। Rafale-1 राजनाथ सिंह विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल लड़ाकू विमान में सवार होकर उड़ान भरेंगे। बाद में, राजनाथ सिंह फ्रांस की सशस्त्र बलों की मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ वार्षिक रक्षा संवाद करेंगे। 9 अक्टूबर को, रक्षा मंत्री फ्रांसीसी रक्षा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान व‍ह उनसे 5-8 फरवरी, 2020 को लखनऊ में आयोजित होने वाले "मेक इन इंडिया" और डेफएक्सपो में भाग लेने का आग्रह कर सकते हैं। Rafale-2 गौरतलब है कि राफेल विमान सौदा काफी चर्चित और विवादित सौदों में से एक है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इस सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस को इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आखिरकार राफेल विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने जा रहा है।

भारतीय वायुसेना लगातार अपनी क्षमता बढ़ा रही है। बीते दिनों वायुसेना ने पठानकोट एयरबेस पर 8 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल किया था। इससे पहले सेना ने चिनूक हेलीकॉप्टरों को भी बेड़े में शामिल किया था। यह भी पढ़ेंसीएम की जनसभा, विपक्ष पर हमला करने के साथ गिनवाई सरकार की उपलब्धियां ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...