दाढ़ी मूछ को लेकर दिए बयान पर घिरी कॉमेडियन भारती सिंह, सिख समाज ने की FIR दर्ज करने की मांग
कॉमेडियन भारती सिंह दाढ़ी और मूंछ को लेकर किए गए कमेंट पर विवादों में घिर गई हैं। दाढ़ी और मूछों पर किए गए कमेंट पर सिख समुदाय ने कड़ा विरोध किया है। सिख समुदाय ने भारती सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि भारती सिंह ने मजाकिया लहजे में दाढ़ी मूछों पर कमेंट किया था, लेकिन भारती सिंह का ट्विटर पर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने भारतीय के बयान को आपत्तिजनक बताया। अब ट्विटर पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल भारती ने टीवी शो के दौरान कहा था कि दाढ़ी और मूंछें क्यों नहीं रखनी चाहिए। दूध पीने के बाद दाढ़ी को मुंह में डालों तो सेवइयों का स्वाद आता है। भारती सिंह यहां भी नहीं रुकी उन्होंने कहा कि उनके कई दोस्तों की शादी हो चुकी है और वो अब अपनी दाढ़ी और मूंछों से जुएं निकालने में लगे हैं। इसके बाद भारती सिंह को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि भारती खुद अमृतसर, पंजाब में पैदा हुई और पली-बढ़ी और वो ऐसा कह रही हैं। उनके इस मजाक के बाद सिख समुदाय ने विरोध करना शुरू कर दिया। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर उनका विरोध कर रहे हैं लोगों ने कहा कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति ऐसा बोलता है तो समझ में भी आता है, लेकिन अगर कोई पंजाब विशेष रूप से अमृतसर का व्यक्ति ऐसी बातें करता है तो साफ है कि पैसे ने दिमाग को भ्रष्ट कर दिया है। वहीं इस विवाद के बाद भारती सिंह का बयान भी सामने आया है। भारती सिंह ने कहा कि ये बात उन्होंने मजाक में कही थी। वीडियो में उन्होंने किसी भी धर्म के बारे में बात नहीं की है। मैं खुद पंजाब अमृतसर से हूं। इसके बाद भी किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगती हूं।