Sun, Jul 13, 2025
Whatsapp

साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 1548 लोगों को बनाया शिकार...25 करोड़ से अधिक की ठगी को दिया अंजाम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 07th 2022 02:37 PM -- Updated: May 07th 2022 03:46 PM
साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 1548 लोगों को बनाया शिकार...25 करोड़ से अधिक की ठगी को दिया अंजाम

साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 1548 लोगों को बनाया शिकार...25 करोड़ से अधिक की ठगी को दिया अंजाम

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा:

पुलिस ने साइबर ठगी को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह देशभर में 1548 लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। अब तय ये गिरोह 25 करोड़ से से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने गिरोह के दो नाइजीरियन और एक घाना निवासी समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस को दिसंबर 2021 में एक साइबर फ्रॉड की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें पीड़ित ने अपने साथ 750000 रुपये के फ्रॉड होने की बात पुलिस को बताई थी। पुलिस ने जब इस मामले में तहकीकात शुरू की तो पुलिस को नाइजीरिया और घाना के निवासियों की संलिप्तता का भी पता चला। पुलिस के मुताबिक यह लोग पहले फेसबुक पर दोस्ती कर अपने शिकार का व्हाट्सएप नंबर जान लेते थे।


इसके बाद एक महिला साथी उन्हें कॉल कर गिफ्ट में ब्रिटेन के पौंड भेजने की बात कहती फिर उन्हें कस्टम्स से छुड़ाने के लिए कुछ पैसों की डिमांड करती और फिर इसी तरह से धीरे-धीरे लोगों का बैंक खाता खाली कर देते थे।


पुलिस के मुताबिक इस तरह की 1548 शिकायतें मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की मदद से लिंक की है और इसमें पूरे देश में 70 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आज तक ये आरोपी कभी भी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, इसलिए यह फरीदाबाद पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 39000 कैश भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अभी इनके कुछ साथी फरार हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK