Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

नौकरी लगवाने का झांसा देकर 300 लोगों को बनाया ठगी का शिकार, 21 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

Written by  Vinod Kumar -- July 19th 2022 03:29 PM
नौकरी लगवाने का झांसा देकर 300 लोगों को बनाया ठगी का शिकार, 21 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

नौकरी लगवाने का झांसा देकर 300 लोगों को बनाया ठगी का शिकार, 21 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एयर एशिया एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। इस गिरोह पर 300 से भी ज्यादा लोगों से ठगी का आरोप है। देश के करीब 21 राज्यों की पुलिस इन्हें ढूंढ रही थी। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सदस्य अभी भी फरार है। बता दें कि फरीदाबाद में एनआईटी जोन की साइबर थाना पुलिस को 24 जून को एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि एयर एशिया एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे ₹680000 का फ्रॉड किया गया है। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुतीब अहमद, मोहम्मद फैयाज, ललित, मोहम्मद फईम तथा शहबाज अहमद उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोहम्मद फहीम और शहबाज अहमद उत्तर प्रदेश और बाकी तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लैपटॉप, 1 कंप्यूटर, 1 मोबाइल फोन, 1 चेक बुक और 3 लाख 97 हजार रुपए बरामद भी किए। साइबर थाने के एसएचओ बसंत कुमार ने बताया कि यह गिरोह पिछले करीब डेढ़ साल से ऑपरेट कर रहा था। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं 12वीं ही है। हालांकि इस मामले में एक आरोपी नेहा की गिरफ्तारी बकी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक के रिकॉर्ड के अनुसार यह 335 लोगों से ठगी कर चुके हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 118, राजस्थान में 33, तेलंगाना में 33, गुजरात में 27, दिल्ली में 24 तथा केरला की 19 मुख्य वारदातें शामिल है। आरोपी हरियाणा में भी साइबर ठगी की 8 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।a


Top News view more...

Latest News view more...