Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

पंचकूला-गुरुग्राम में बनेगी फिल्म सिटी, जल्द लॉन्च होगी फिल्म एंड एंटरटेनमेंट पॉलिसी

Written by  Vinod Kumar -- July 01st 2022 02:47 PM -- Updated: July 02nd 2022 10:53 AM
पंचकूला-गुरुग्राम में बनेगी फिल्म सिटी, जल्द लॉन्च होगी फिल्म एंड एंटरटेनमेंट पॉलिसी

पंचकूला-गुरुग्राम में बनेगी फिल्म सिटी, जल्द लॉन्च होगी फिल्म एंड एंटरटेनमेंट पॉलिसी

चंडीगढ़/अभिषेक तक्षक: मनोहर लाल सरकार भी हरियाणा में फिल्म सिटी विकसित करने जा रही है। गुरुग्राम और पिंजौर में फिल्म सिटी बनाने की योजना है। सरकार ने पिंजौर में एचएमटी की भूमि से कुछ जमीन फिल्म सिटी के लिए चिन्हित कर ली है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह फिल्म सिटी एक प्रकार से बेस कैंप तरह की होगी। प्रदेश में फिल्म सिटी अगले 4-6 माह में स्थापित कर दी जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा में फिल्म एंड एंटरटेनमेंट पॉलिसी लॉन्च की जाएगी। हरियाणा सरकार कलाकारों के साथ है।


गौरतलब है कि, ह​रियाणा में फिल्म सिटी स्थापित किए जाने का ऐलान राज्य सरकार ने 2021 के बजट में किया था। हरियाणा सरकार का राज्य में सिनेमा उद्योग को प्रोत्साहित करना है। हरियाणा में फिल्म सिटी बनने के बाद हरियाणा के मनोहरम, ऐतिहासिक स्थल आने वाले दिनों में फिल्म शूटिंग लोकेशन के रूप में उभरेंगे। पिंजौर में विश्व प्रसिद्ध यदुवेंद्र गार्डन समेत कई रमणीय स्थल हैं।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा के पास एक अति महत्वाकांक्षी फिल्म सिटी बना रही है। यमुना प्राधिकरण सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी बनाने की शुरुआत हो चुकी है। इसमें 780 एकड़ जमीन औद्योगिक उपयोग और 220 एकड़ जमीन व्यवसायिक उपयोग के लिए है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी में डिजिटल स्टूडियो से लेकर वीएफएक्स स्टूडियो और फिल्म एकेडमी तक के निर्माण की योजना है।



Top News view more...

Latest News view more...