Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

यमुना किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने घर खाली करने को कहा

Written by  Arvind Kumar -- August 20th 2019 12:42 PM
यमुना किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने घर खाली करने को कहा

यमुना किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने घर खाली करने को कहा

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है और इसी के चलते फरीदाबाद में यमुना नदी के साथ लगने वाले इलाकों में जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिला प्रशासन की जनसंपर्क विभाग की टीमें लगातार लोगों के बीच जाकर चेतावनी जारी कर रही हैं। [caption id="attachment_330649" align="aligncenter" width="700"]Yamuna 2 यमुना किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने घर खाली करने को कहा[/caption] प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में मुनादी करानी शुरू कर दी है जिसके चलते यमुना से सटे मकानों में रहने वाले लोगों को घर खाली करने के लिए कहा जा रहा है। अभी हथनी कुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि कल दोपहर तक यहां पानी बढ़ सकता है। फिलहाल प्रशासन इलाके के हालातों पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। यह भी पढ़ेंफ्री में शराब नहीं दी तो ठेके के सेल्समैन पर किया हमला

—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...