Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री कंग ने सीएम चन्नी को बताया भ्रष्टाचारी, कहा: नोट लाओ कांग्रेस का टिकट पाओ

Written by  Vinod Kumar -- January 29th 2022 04:45 PM -- Updated: January 29th 2022 05:03 PM
टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री कंग ने सीएम चन्नी को बताया भ्रष्टाचारी, कहा: नोट लाओ कांग्रेस का टिकट पाओ

टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री कंग ने सीएम चन्नी को बताया भ्रष्टाचारी, कहा: नोट लाओ कांग्रेस का टिकट पाओ

punjab assembly election: पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने टिकट कटने के बाद पंजाब के सीएम चरण सिंह चन्नी पर अपनी भड़ास निकाली है। टिकट कटने के बाद कंग इतने गुस्से में नजर आए कि वो चन्नी का विरोध करने के लिए मोरिंडा पहुंच गए। कंग ने चन्नी पर आरोपों की बौच्छार करते हुए कहा कि चन्नी का दूसरा नाम भ्रष्टाचार है। कंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हाईकमान को गुमराह कर मेरी टिकट कटवाई। ED की रेड में 10 करोड़ मिला और अब 68 करोड़ की ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। इससे सीएम को रात को नींद नहीं आ रही। कंग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि इस मामले की CBI जांच करवाई जाए। पूर्व मंत्री कंग खरड़ से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनका टिकट हाईकमान ने काट दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सर्वे में खरड़ सीट से मेरा नाम सबसे आगे था। यह देख सीएम चन्नी ने कहा कि खरड़ में हिंदू वोट ज्यादा है। मैंने गूगल से आंकड़े निकालकर हाईकमान को भेजे। उन्हें बताया कि पिछले 50 साल से खरड़ में जट्‌टसिख ही विधायक चुने जा रहे हैं। इसके बावजूद गुमराह कर शराब ठेकेदार को टिकट दिला दी गई। पूर्व मंत्री कंग ने कहा कि यह कैसे सीएम हैं, जिनका भाई ही कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय चुनाव में खड़ा हो गया। कांग्रेस में अब वफादारी की कीमत नहीं रही। यहां भी नोट लाओ और टिकट ले जाओ का फॉर्मूला चल पड़ा है। सीएम चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी भी मिले हुए है।


Top News view more...

Latest News view more...