Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

नागरिक सेवाओं में दस राज्यों को पछाड़ हरियाणा बना नंबर वन

Written by  Arvind Kumar -- January 29th 2020 04:48 PM
नागरिक सेवाओं में दस राज्यों को पछाड़ हरियाणा बना नंबर वन

नागरिक सेवाओं में दस राज्यों को पछाड़ हरियाणा बना नंबर वन

चंडीगढ़। नागरिकों को दी जाने वाली सरकारी सेवाओं के मामले में हरियाणा दस राज्यों को पीछे छोड़ पहले नंबर पर आ गया है। उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को पहले पुरस्कार के लिए चुना गया है। ये गोल्ड अवार्ड 7 फरवरी को मुंबई में होने वाले 23वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। [caption id="attachment_384483" align="aligncenter" width="700"]Haryana became number one in civil services नागरिक सेवाओं में दस राज्यों को पछाड़ हरियाणा बना नंबर वन[/caption] मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि पहले नागरिकों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिसमे समय और पैसा दोनों ही ज़्यादा लगते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से अब प्रदेश में 6 हजार से अधिक अंत्योत्य सरल केंद्र व अटल सेवा केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से 527 से अधिक सेवाओं और योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के आम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इन केंद्रों पर कार्य कराने के लिए आने वाले नागरिक काफी राहत महसूस कर रहे हैं। [caption id="attachment_384485" align="aligncenter" width="700"]Haryana became number one in civil services नागरिक सेवाओं में दस राज्यों को पछाड़ हरियाणा बना नंबर वन[/caption] डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्कृष्ट नागरिक सेवाओं की श्रेणी में दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए 750 प्रविष्टियों में से दस को शॉर्टलिस्टेड किया गया था जिनमे दिल्ली, मेघालय, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत केंद्र सरकार के भी दो विभाग शामिल थे। सेवाएं प्रदान करने के मॉडल व् नागरिकों की संतुष्टि के आधार पर 15 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने हरियाणा के अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट को पहले स्थान पर रखते हुए गोल्ड अवार्ड के लिए चुना है। ये अवार्ड 23वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मुंबई में 7 फरवरी को प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ेंBJP को चुनाव आयोग का झटका, दिल्ली में प्रचार नहीं कर पाएंगे अनुराग ठाकुर

---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...