Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

हरीश चंद्र गोम्बर को हरियाणा सरकार ने दी पदोन्नति, सचिवालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर पद पर नियुक्त

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- September 10th 2022 11:41 AM
हरीश चंद्र गोम्बर को हरियाणा सरकार ने दी पदोन्नति, सचिवालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर पद पर नियुक्त

हरीश चंद्र गोम्बर को हरियाणा सरकार ने दी पदोन्नति, सचिवालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर पद पर नियुक्त

चंडीगढ़: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी हरीश चंद्र गोम्बर को हरियाणा सरकार ने पदोन्नति देते हुए हरियाणा सचिवालय के स्टाफ में सबसे बड़े पद चीफ स्टाफ ऑफिसर नियुक्त पर किया है। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल ने आज हरीश चंद्र गोम्बर की पदोन्नति के बारे पत्र जारी किया। हरीश चंद्र गोम्बर की पदोन्नति पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी इसके अलावा प्रदेश के होम मिनिस्टर अनिल विज ने भी हरीश चंद्र गोम्बर को चीफ स्टाफ ऑफिसर बनने पर बधाई दी। गोम्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्हें बहुत खुशी है और यह चीफ स्टाफ ऑफिसर का पद हरियाणा सचिवालय स्टाफ का सबसे बड़ा पद होता है। उन्होंने अपनी पदोन्नति पर हरियाणा सरकार का धन्यवाद जताया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK