Wed, Jun 11, 2025
Whatsapp

ओल्ड पेंशन स्कीम लोगों का अधिकार, जल्द लागू करे सरकार: अशोक अरोड़ा

प्रदेश भर में कांग्रेस का 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश स्तर पर कांग्रेस नेता लगातार सभा कर रहे हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 12th 2023 03:14 PM
ओल्ड पेंशन स्कीम लोगों का अधिकार, जल्द लागू करे सरकार: अशोक अरोड़ा

ओल्ड पेंशन स्कीम लोगों का अधिकार, जल्द लागू करे सरकार: अशोक अरोड़ा

प्रदेश भर में कांग्रेस का 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश स्तर पर कांग्रेस नेता लगातार सभा कर रहे हैं। शनिवार को यमुनानगर के प्रभारी और कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने यमुनानगर पहुंचे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाली 2 अप्रैल को यमुनानगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम 'विपक्ष आपके समक्ष' को सफल बनाना है।


पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी अशोक अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान हैं। सरकार किसी भी वर्ग की सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंचायती राज संस्थाओं को शक्तिहीन करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करें यह लोगों का अधिकार है। प्रदेश सरकार सरपंच और पंच के अधिकारों को काटकर उनके अधिकार अपने पास रखना चाहती है और प्रदेश सरकार सबको चोर समझकर उनके अधिकारों पर डाका डाल रही है।

हम सब के भी हाथ मिले हुए हैं और हम सब नेता एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस कार्यक्रम में अहम भूमिका होगी। इस मौके पर रादौर से कांग्रेस विधायक बीएल सैनी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK