Sun, May 25, 2025
Whatsapp

CM खट्टर के नाम फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पांच गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सोनभद्र पुलिस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दस्तावेज में खट्टर उपनाम नहीं है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 04th 2023 04:29 PM
CM खट्टर के नाम फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पांच गिरफ्तार

CM खट्टर के नाम फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पांच गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सोनभद्र पुलिस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दस्तावेज में खट्टर उपनाम नहीं है। 

खबरों के मुताबिक सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में डाटा प्रोसेसिंग सहायक मनोज कुमार ने 10 फरवरी को पुलिस को सूचित किया कि मुख्यमंत्री के नाम एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है।


सूचना पर सोनभद्र के पन्नूगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था। सोनभद्र पुलिस की एक विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि सोनभद्र के एसपी यशवीर सिंह ने अपराध शाखा और पन्नूगंज पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया, ताकि मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाई की जा सके। 

इस मामले में पुलिस को गुरुवार के दिन पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रशांत मौर्य, मोनू शर्मा उर्फ शिवानंद, अंसार अहमद, मो. कैफ अंसारी सभी आजमगढ़ जिले के निवासी एवं एटा जिले के यशवंत जो जन्म एवं मृत्यु डाटा अनुभाग में राज्य समन्वयक के पद पर संविदा कर्मी हैं। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्वास्थ्य भवन लखनऊ के जन्म एवं मृत्यु डाटा अनुभाग में राज्य समन्वयक के पद पर कार्यरत यशवंत ने उन्हें जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए बनाए गए सीआरएस पोर्टल का आईडी और पासवर्ड दिया था। उनका मोबाइल नंबर उस आईडी पर दर्ज है जिससे लॉगिन के समय ओटीपी भी प्राप्त होता है। इसी की मदद से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम करते हैं। 

आरोपी इस आईडी से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर पैसे कमाने का काम कर रहा था। इसी क्रम में किसी ने मुख्यमंत्री का डिटेल्स भेजकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को कहा। आरोपी बिना जाँच के ही उस डिटेल्स के आधार पर मुख्यमंत्री का मृत्यु प्रमाणपत्र बना दिया।

- With inputs from agencies

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK