Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

अब हनीप्रीत को दिल्ली में तलाश रही हरियाणा पुलिस... हनीप्रीत के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुए जारी

Written by  CHOHAN -- September 26th 2017 10:01 AM -- Updated: June 01st 2018 04:41 PM
अब हनीप्रीत को दिल्ली में तलाश रही हरियाणा पुलिस... हनीप्रीत के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुए जारी

अब हनीप्रीत को दिल्ली में तलाश रही हरियाणा पुलिस... हनीप्रीत के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुए जारी

राम रहीम की सबसे बड़ी राज़दार और कथित मुंह बोली बेटी हनीप्रीत ने चाहे गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया है। लेकिन हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआऊट नोटिस जारी कर दिया है। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश के लिए दिल्ली में कई जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा चितरंजन पार्क इलाके में भी छापा मारने की खबर है। वहीं ग्रेटर कैलाश ए-9 में भी रेड की बात की जा रही है। आपको बता दें कि हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य के मुताबिक वह आज दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल के लिए याचिका दायर करेंगे और तीन हफ्ते के लिए गिरफ्तारी से छूट मांगेंगे। हरप्रीत पर राम रहीम को सजा के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह का आरोप हैं। 25 अगस्त को जब पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को सजा सुनाई थी हनीप्रीत तब से फरार है। पुलिस उसे अलग अलग प्रदेश में यहां तक कि नेपाल में भी तलाश कर चुकी है।


Top News view more...

Latest News view more...