Fri, Jul 18, 2025
Whatsapp

हरियाणा ने किया कमाल, नागरिक केंद्रित सुशासन सूचकांक-2021 में देश भर में हासिल किया शीर्ष स्थान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 26th 2021 04:07 PM -- Updated: December 27th 2021 11:26 AM
हरियाणा ने किया कमाल, नागरिक केंद्रित सुशासन सूचकांक-2021 में देश भर में हासिल किया शीर्ष स्थान

हरियाणा ने किया कमाल, नागरिक केंद्रित सुशासन सूचकांक-2021 में देश भर में हासिल किया शीर्ष स्थान

चंडीगढ़: 'नागरिक केंद्रित सुशासन सूचकांक-2021' में हरियाणा ने देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस और 4 संकेतकों में 0.914 का सामूहिक स्कोर लेकर हरियाणा ग्रुप ‘ए’ श्रेणी में शीर्ष पर रहा है। नागरिक केंद्रित शासन संकेतक सेवा का अधिकार अधिनियम (आरटीएस), शिकायत निवारण तंत्र और ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में राज्य सरकारों द्वारा की गई प्रगति जैसे परिणामों पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में एक ऐसी व्यवस्था विकसित की गई है, जिसके तहत लोगों को अपना काम करवाने के लिए मुख्यालय या जिला कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। अब लोग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अपने गांव के नजदीकी सामुदायिक सेवा केंद्रों पर या ऑनलाइन ले सकते हैं।  

Koo App
सुशासन सूचकांक में नागरिक केंद्रित शासन में हरियाणा को पहला स्थान मिला है। सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस में 0.914 का स्कोर हासिल करके हरियाणा शीर्ष स्थान पर है। केंद्र सरकार ने सुशासन सूचकांक 2021 में टॉप करने वाले राज्यों की सूची जारी है। RTS, शिकायत निवारण तंत्र और ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में हरियाणा अव्वल रहा है। हरियाणा ने पिछली रैंकिंग की तुलना में कृषि और संबद्ध क्षेत्र में सुधार दिखाया है। - DPR Haryana (@diprharyana) 26 Dec 2021
उन्होंने बताया कि हरियाणा में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में विकास-प्राथमिकताएं निर्धारित की जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परिवार को स्वावलंबी बनाना है। हरियाणा सतत विकास लक्ष्य सूचकांक (एसडीजी इंडेक्स) 2020-21 में ‘सबसे तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों’ में अग्रणी रहा है।
उल्लेखनीय है कि कल 25 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सुशासन दिवस के अवसर पर सुशासन सूचकांक- 2021 जारी किया है। इस सूचकांक को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने तैयार किया है।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK