Thu, Jul 17, 2025
Whatsapp

मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ समेत इन राज्यों में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 03rd 2022 12:36 PM -- Updated: May 03rd 2022 12:39 PM
मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ समेत इन राज्यों में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ समेत इन राज्यों में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

अप्रैल महीने से मैदानी इलाकों के साथ साथ उत्तरी भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है। तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच रहा है। भयंकर गर्मी और बारिश ना होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें भी सूख रही हैं, लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि जो राज्य लंबे समय से हीटवेव मार झेल रहे हैं उनमें तापमान गिरने वाला है। पंजाब, राजस्थान, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। तेज आंधी-हवाओं के चलने से भी मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आएगी। Northwest India to get respite from severe heatwave मौसम विभाग (IMD) की दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब जैसे राज्यों में 3 और 4 मई को तेज आंधी आने की और बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी कुछ इसी तरह का मौसम होगा। उधर, राजस्थान में भी कई इलाकों में आंधी चलने की संभावना है। Northwest India to get respite from severe heatwave दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में राजधानी में पुरवाई हवाएं चलने से रविवार को तापमान गिरकर 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। Canada: As many as 486 dead in British Columbia amid historic heatwave मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी 4 और 5 मई को की गई है। दिल्ली में कम से कम दो से तीन दिनों तक कोई लू चलने की संभावना नहीं है। दिल्ली में अगले तीन दिन तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हिमाचल में चलेगी आंधी आज हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आज़ प्रदेश के अधिकांश भागों में तेज़ आंधी चलेगी। धूल भरी आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के कई भागों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ तूफान चलने की संभावना है। तेज़ तूफान के कारण फसलों और फलदार पौधों को नुकसान पहुंचने की भी एडवाइजरी जारी हुई है।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK