Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

हिमाचल का जवान जम्मू में शहीद, मां-बाप का दुलारा था करनैल सिंह

Written by  Arvind Kumar -- February 27th 2020 01:14 PM
हिमाचल का जवान जम्मू में शहीद, मां-बाप का दुलारा था करनैल सिंह

हिमाचल का जवान जम्मू में शहीद, मां-बाप का दुलारा था करनैल सिंह

बिलासपुर। श्री नैयना देवी जी तहसील के अंतर्गत आते गांव चंगर तरसूह का लाल करनैल सिंह सपुत्र शेर सिंह जम्मू कश्मीर क्षेत्र में सेना में अपनी ड्यूटी निभाते हुये शहीद हो गया। अपने मां-बाप के एकमात्र दुलारे के जाने से संपूर्ण क्षेत्र के लोगों की आंखें नम हैं। करनैल सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जहां पर स्थानीय लोग शहीद के परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बधाने के लिऐ पहुंच रहे हैं वहीं पर क्षेत्र के लोगों को अपने वीर जवान पर गर्व भी है। [caption id="attachment_391890" align="alignleft" width="252"]Himachal News | Himachal soldier martyred in Jammu हिमाचल का जवान जम्मू में शहीद, मां-बाप का दुलारा था करनैल सिंह[/caption] जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के श्री नैयना देवी विधानसभा हलके से संबंध रखने वाले करनैल अवाहित थे। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं। गुरुवार शाम को उनका पार्थिव शरीर चंड़ीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी मिली है कि जम्मू कश्मीर में एवलॉंच की चपेट में आने से करनैल सिंह शहीद हो गए। श्री नैना देवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने करनैल सिंह के शहीद होने पर शोक जताया है। उन्होंने शोक संदेश में लिखा कि मां-बाप के एकमात्र दुलारे के जाने से संपूर्ण क्षेत्र के लोगों की आंखें नम है। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। यह भी पढ़ें: नाहन में दिन दहाड़े चहलकदमी करता दिखा तेंदुआ, लोगों में खौफ ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...