Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

चंडीगढ़ की झील में डूब रही महिला के लिए फरिश्ता बने हिमाचल के दो युवक

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 26th 2019 12:13 PM -- Updated: August 26th 2019 12:16 PM
चंडीगढ़ की झील में डूब रही महिला के लिए फरिश्ता बने हिमाचल के दो युवक

चंडीगढ़ की झील में डूब रही महिला के लिए फरिश्ता बने हिमाचल के दो युवक

चंडीगढ़। धनास झील में डूब रही महिला के लिए हिमाचल के दो युवक फरिश्ता बनकर पहुंचे। दोनों सुबह की सैर के लिए झील के किनारे गए हुए थे, इसी दौरान उन्होंने झील में एक महिला को डूबते हुए देखा। दोनों युवकों ने तुरंत डूब रही महिला को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। दलदल होने के कारण झील में सीधा उतरना मुश्किल था। इसलिए उन्होंने एक डंडा महिला की तरफ फेंका और इसी के सहारे उसे झील से बाहर निकाला। [caption id="attachment_332771" align="aligncenter" width="700"]himachal youth चंडीगढ़ की झील में डूब रही महिला के लिए फरिश्ता बने हिमाचल के दो युवक[/caption] यह दोनों युवक राकेश राणा और हेम ठाकुर मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत त्रयाम्बली के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करते हैं। इनके इस कदम की खूब तारीफ की जा रही है। यह भी पढ़ेंरामपुर के बधाल में बादल फटा, नेशनल हाइवे 5 बंद
—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैन
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK