Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हिमाचल की अंजली रेयात की मैक्सिको में हत्या, ड्रग माफिया के बीच गोलीबारी का बनी शिकार

Written by  Poonam Mehta -- October 23rd 2021 06:30 PM
हिमाचल की अंजली रेयात की मैक्सिको में हत्या, ड्रग माफिया के बीच गोलीबारी का बनी शिकार

हिमाचल की अंजली रेयात की मैक्सिको में हत्या, ड्रग माफिया के बीच गोलीबारी का बनी शिकार

शिमला: मैक्सिको के कैरेबियन तट पर ड्रग माफिया के बीच हुई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से संबंध रखने वाली अंजली रेयात की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंजली अपना जन्मदिन मनाने के लिए मैक्सिको गई हुई थी। वह पेशे से इंजीनियर के साथ-साथ ट्रैवल ब्लॉगर भी थी। लोगों को अपने ब्लॉग के जरिए विश्व की सुंदर जगहों के बारे में बताती थी। वर्तमान में वह अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थी और उसकी शादी हो गई थी। 2 दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तुलुम में समुद्र किनारे की पोस्ट भी अपने यूजर के साथ सांझा की थी। अंजली हिमाचल प्रदेश के सोलन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली है। गोलीबारी में जर्मनी की रहने वाली महिला जेनिफर हेनजोल्ह की भी मौत हुई है। जबकि अन्य 3 पर्यटक घायल हुए हैं। बुधवार को यह गोलीबारी हुई। जर्मनी की महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कैरेबियन तट पर स्थित तुलुम रिजॉर्ट में ड्रग माफिया के बीच नशीली दवाइयों की वजह से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया। -PTC NEWS


Top News view more...

Latest News view more...