Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

मैनपुरी उपचुनाव में अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा: सपा कार्यकर्ताओं को नहीं करने दिया जा रहा वोट

Written by  Vinod Kumar -- December 05th 2022 01:26 PM
मैनपुरी उपचुनाव में अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा: सपा कार्यकर्ताओं को नहीं करने दिया जा रहा वोट

मैनपुरी उपचुनाव में अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा: सपा कार्यकर्ताओं को नहीं करने दिया जा रहा वोट

Mainpuri  by election: मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है।  मुलायम सिंह के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। सपा ने इस सीट पर डिंपल यादव और बीजेपी ने रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। 

मैनपुरी उपचुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के नजरिए से सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। मैनपुरी उपचुनाव का रिजल्ट देश की राजनीति में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का राजनीतिक कद तय करेगा, इसके अलावा दूसरी तरफ रामपुर सीट आजम खान के परिवार की राजनीति का भविष्य तय करेगी। वहीं, मतदान के दौरान आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है।


इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने ट्वीट करके बताया कि डीएम मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुलायम की विरासत को खुद के पास रखने का संदेश साफ करते हुए ही अपनी पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में पूरा परिवार कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं। जीत और बड़े अंतर को सुनिश्चित करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव जमकर पसीना बहा रहे हैं। 

वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में फौज तक को बुलाया गया है। पुलिस मारपीट करके मतदान प्रभावित कर रही है और सपा के लोगों को वोट नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस लोगों को चेक कर रही है. जिनके पास आईडी है, उनको भी वापस किया जा रहा है। सपा के वोट वाले मोहल्ले और गांव में बाहर से आए सुरक्षाबलों को लगाया गया है। वहीं, सपा ने कई स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...