हरियाणा: CM मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की लड़कियों को कॉलेज में मिलेगी फ्री शिक्षा
ब्यूरो: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पानीपत के समालखा कस्बे में जन आशीर्वाद रैली कर रहे हैं। CM मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि 1.80 लाख वार्षिक आय तक के परिवार की लड़कियों को निजी और सरकारी कॉलेज में शिक्षा फ्री मिलेगी। वहीं, 1.80 लाख से 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार की लड़कियों की कॉलेज की आधी फीस सरकार देगी।
आपको बात दें कि मनोहर लाल रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे समालखा पहुंचे। यहां जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए। अनाज मंडी समालखा में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में भाजपा ने कई बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं के माध्यम से समालखा की जनता को केंद्रित रखा गया है। स्थानीय सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार साथ में मौजूद रहे।
- PTC NEWS