Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

कुल्लू जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

कुल्लू में जिला भाजपा ने मौजूदा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान भाजपा के सैकड़ों जिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 04th 2023 03:33 PM -- Updated: March 04th 2023 05:44 PM
कुल्लू जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

कुल्लू जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

कुल्लू में जिला भाजपा ने मौजूदा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान भाजपा के सैकड़ों जिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। रैली जिले के सर्किट हाउस से ढालपुर तक  निकाली गई। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी आक्रोश रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बजट प्रावधान के साथ लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय खोले थे। सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम किया और इन कार्यालयों को बंद कर दिया।  जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने असंवैधानिक रूप से मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर कुल्लू अस्पताल में एक भी डाक्टर नहीं ला पाए।पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार छल कपट कर सता में आई है। कुल्लू जिले में कांग्रेस सरकार ने 40 संस्थान बंद कर दिए। 


इस दौरान जयराम ठाकुर ने जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में  पार्टी के अहम विषयों सहित कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आवाज़ उठाने को लेकर रूपरेखा बनाई।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK