Chaitra Navratri 2024 1st Day: आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Chaitra Navratri 2024 1st Day: चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। नवरात्रि में देवी मां की उपासना की जाती है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा मां के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होती है। जो लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं। वह नवमी या अष्टमी पर इसका पारण करते हैं।
चैत्र नवरात्र 2024 घटस्थापना शुभ मुहूर्त
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 08 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट से होगी और इसका समापन 09 अप्रैल को रात 08 बजकर 30 मिनट पर होगा। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल से होगी।
इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक है। वहीं, मां दुर्गा पूजा की कलश स्थापना का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त माना जाता है। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक यानी 50 मिनट है।
मां शैलपुत्री का स्वरूप
मां शैलपुत्री (Maa Shailputri), दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक है. माता के स्वरूप की बात करें तो मां सफेद रंग का वस्त्र धारण करती हैं. इनकी सवारी बैल है। मां शैलपुत्री के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है। मां का यह स्वरूप सौम्य, करुणा, स्नेह और धैर्य को दर्शाता है। नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान से माता की पूजा करने से अच्छे जीवनसाथी, धन, यश और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मां शैलपुत्री की पूजा विधि
-