Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, टिकट देने से पहले उम्मीदवारों की करवाएगी सर्वे

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, टिकट देने से पहले उम्मीदवार की करवाएगी सर्वे

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 11th 2023 01:23 PM
नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, टिकट देने से पहले उम्मीदवारों की करवाएगी सर्वे

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, टिकट देने से पहले उम्मीदवारों की करवाएगी सर्वे

 शिमला नगर निगम चुनाव  को लेकर तैयारिया शुरू हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक कर शिमला नगर निगम चुनाव के लिए रणनीति बनाई। और पार्टी कार्यकर्ताओं से  एकजुट होने का आह्वान किया। कांग्रेस नगर निगम के चुनाव में टिकट देने से पहले उम्मीदवारों का सर्वे कराने का फैसला किया है। 

कांग्रेस ने बैठक में तय किया है कि शहर के वरिष्ठ नेता जो लंबे समय से निगम के चुनाव से जुड़े हैं, उनके साथ शहर के युवा कर्मठ नेताओं को चुनाव उतारा जाएगा, इसके लिए पार्टी सर्वे करवाएगी।  कांग्रेस के लिए ये चुनाव इसलिए अहम है क्योंकि 10 साल से लगातार कांग्रेस निगम की सत्ता से बाहर है। 2012 में माकपा ने निगम का चुनाव जीता था तो 2017 में पहली बार भाजपा निगम चुनाव में जीत हासिल करने में सफल रही। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए नगर निगम चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसे हल्के से नहीं लिया जाना चाहिए। बैठक में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनार्था, सुनील शर्मा के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी, पूर्व पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK