Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

2 दिन के लिए हिमाचल पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित जिलों का करेंगी दौरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज दो दिवसीय हिमाचल के दौरे पर पहुंच गई हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- September 12th 2023 10:46 AM
2 दिन के लिए हिमाचल पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित जिलों का करेंगी दौरा

2 दिन के लिए हिमाचल पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित जिलों का करेंगी दौरा

ब्यूरो : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज दो दिवसीय हिमाचल के दौरे पर पहुंच गई हैं। इस दौरान वह सबसे पहले कुल्लू, मंडी व सोलन जिला में जाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। जिसके बाद आज शाम 4:30 तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर पहुंचने का कार्यक्रम है। जहां पर वह मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगी।


हिमाचल पहुंचने पर प्रियंका गांधी आज कुल्लू, मंडी, सोलन ज़िला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी और नुकसान का जायज़ा लेगी। इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों से भी मिलेंगी। उसके बाद आज शाम को छराबड़ा अपने निवास स्थान रुकेंगी और कल शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 

इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वह भी प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह भी साथ में मौजूद दिखे ।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा से धीरे धीरे उभर रहा है और अब प्रदेश में 60 ही सड़के बंद है जिन्हें 15 सितंबर तक खोलने का टारगेट रखा है। प्रदेश सरकार आपदा से निपटने के लिए काम कर रही है और केंद्र सरकार से हिमाचल में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की सरकार कोशिश कर रही है। केंद्र से अभी तक हिमाचल को नाममात्र ही मदद मिली है। 

लेकिन नुकसान बहुत ज्यादा है उस हिसाब से मदद नहीं मिल रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जो भारत सेतू योजना और अन्य माध्यम से हिमाचल को मदद करने की घोषणा की थी उसमें अभी कुछ देरी हो रही है। जिसके लिए वे दिल्ली दो दिन के दौरे पर भी जाएंगे और एनएचएआई के अध्यक्ष, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय में आधिकारियों से मिलेंगे ताकि पुनर्वास कार्य में तेज़ी आए।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK