Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

रोहतक में पूर्व सैनिक ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को किया शूट, मौके पर मौत

Written by  Vinod Kumar -- November 13th 2022 02:47 PM -- Updated: November 13th 2022 02:53 PM
रोहतक में पूर्व सैनिक ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को किया शूट, मौके पर मौत

रोहतक में पूर्व सैनिक ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को किया शूट, मौके पर मौत

रोहतक/सुरेंद्र सिंह: शहर की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मकान में पूर्व सैनिक ने एक महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी शूट कर लिया। गोली लगने के बाद पूर्व सैनिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

सुबह घटना की सूचना घायल महिला ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया है। इस संबंध में आईएमटी थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।  


झज्जर जिले के दोहड़ गांव का रहने वाला पूर्व सैनिक कुलदीप फिल्हाल रोहतक शहर की न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में स्थित एक मकान में रहता था। आज सुबह नरेश नाम की महिला ने पुलिस को सूचना दी कि कुलदीप ने उसे 2 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। सूचना पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल महिला नरेश को तुरंत रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस ने मकान के अंदर से कुलदीप का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया। शव के पास एक रिवॉल्वर भी पड़ी हुई थी।

पुलिस ने एफएसएल टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से घटना से संबंधित तथ्य जुटाए हैं। आईएमटी थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि महिला की सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी के इस मकान में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने महिला को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत एंबुलेंस बुलाकर के इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया। 

फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस घटना के क्या कारण रहे हैं, लेकिन मृतक कुलदीप के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है और इस मामले में जांच की जा रही है। जिस तरह के भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...