हांसी के रामायण टोल पर ट्रैक्टर मार्च के लिए पहुंचने लगे किसान, अभय चौटाला का किसानों को समर्थन, आज डल्लेवाल से करेंगे मुलाकात
ब्यूरो: शंभू-खनोरी बॉर्डर पर आंदोलन रत किसानों के समर्थन में पंजाब छोड़कर पूरे देश में किसानों का आज ट्रैक्टर मार्च है। अगर हरियाणा की बात करें तो हांसी के रामायण टोल पर किसान ट्रैक्टर मार्च के लिए इकट्ठा हुए हैं, ऐसी तस्वीर सामने आई हैं।

आपको बता दें कि इस बीच इनेलो महासचिव अभय चौटाला ने किसानों के समर्थन में बयान दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि किसान एकजुट होकर बड़ा फैसला लें इनेलो उनके साथ है। आपको बता दें कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अभय चौटाला आज खनोरी बॉर्डर पहुंच रहे हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि वह डल्लेवाल से कहेंगे कि कोई बड़ा फैसला लें। गौरतलब है कि अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के पहले चरण में तीन नए कृषि कानून की खिलाफत करते हुए अपनी विधायकी छोड़ी थी और इस्तीफा दे दिया था।
- With inputs from agencies