Wed, May 6, 2026
Whatsapp

बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस- हुड्डा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- February 07th 2024 06:51 PM
बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस- हुड्डा

बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस- हुड्डा

चंडीगढ़: आने वाले बजट सत्र को लेकर को लेकर आज यानी बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस इस सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। क्योंकि मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है और हर वर्ग इस सरकार से दुखी है। 


#WATCH: बजट सत्र से पहले आज कांग्रेस विधायक दल की हुई अहम बैठक..जिसके बाद बोले हुड्डा- कांग्रेस बजट सत्र में लेकर आएगी... Posted by PTC News - Haryana on Wednesday, February 7, 2024

सत्र में उठाए जाएगें इन घोटालों के मुद्दे

हुड्डा ने बताया कि सत्र के दौरान पार्टी की तरफ से सहकारिता, आयुष्मान, खनन और एफपीओ समेत विभिन्न घोटालों के मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, कौशल रोजगार निगम की गड़बड़ियों, युवाओं को युद्ध क्षेत्र इजराल में भेजने, हरियाणा की भर्तियों में बाहरियों को प्राथमिकता देने, भर्ती घोटालों और अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।  इसके अलावा बढ़ते नशे, एससी-बीसी बच्चों का वजीफा बंद होने, एससी वर्ग की योजनाओं, शिक्षा के गिरते स्तर, किसानों की स्थिति, मौसम की मार, बाढ़ के मुआवजे, परिवार पहचान पत्र की गड़बड़ियों, सड़कों की खस्ता हालत और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को भी प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। अलग-अलग मुद्दों को लेकर विधायकों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। विधायकों की तरफ से सदन में स्थगन व ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए जाएंगे। 

आने वाले बजट से जनता को कोई उम्मीद नहीं: भूपेंद्र सिंह 

बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आने वाले बजट से जनता को कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि इस सरकार ने प्रदेश पर कर्जा बढ़ाने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। ग्रुप-सी की भर्ती में लगे धांधली के आरोपों पर हुड्डा ने कहा कि सरकार को युवाओं द्वारा की जा रही शिकायतों का संज्ञान लेना चाहिए। क्योंकि लगातार भर्तियों में सामने आ रही अनियमितताएं बेहद दुखदायी है। 

'बीजेपी-जेजेपी सरकार ने कानून व्यवस्था का दिवाला निकाल दिया है'

प्रदेश में बढ़ रही फिरौती और फायरिंग की वारदातों पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने कानून व्यवस्था का दिवाला निकाल दिया है। अपराधी बेखौफ हैं और जनता डर के साये में जी रही है। गोहाना में मातूराम की जलेबी वाले को मिली फिरौती की धमकी के बाद रोहतक और सांपला में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। सांपला में सीता राम हलवाई की दुकान पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई, जिससे इलाके में लोग डरे हुए हैं। वह खुद सांपला जाएंगे और दुकानदारों व स्थानीय लोगों से मिलेंगे।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK