Haryana: लोगों के लिए यह बजट अच्छा होगा, लेकिन बजट के माध्यम ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी- अभय चौटाला
ब्यूरो: हरियाणा विधानसभा में सीएम मनोहर लाल ने आज बजट पेश किया। जिसके बाद बजट को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला ने हरियाणा सरकार जमकर हल्ला बोला है।
बजट को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला की प्रैस वार्ता
अभय चौटाला ने कहा कि एक कहावत है जब तक जीओ सुख में जीवन जियो। कर्जा लो और घी पीयो।
इस सरकार ने इसे लागू कर रखा है। हम तो यह उम्मीद कर रहे थे कि चुनावी बजट होगा।
लोगों के लिए अच्छा बजट होगा। लेकिन बजट के माध्यम ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी।
बच्चा पैदा होते ही उस पर 2 लाख रुपए का कर्जा होता है ।
पिछले वित्त वर्ष में 2.56 लाख करोड़ रुपए कर्जा था जो अब 34 हजार और बढ़ गया है।
LiveLIVE Posted by PTC News - Haryana on Friday, February 23, 2024
जो इस बार बजट बढ़ाया है। वो लगभग 6 हजार बढ़ाया है। कर्जा 34 हजार करोड़ और बजट में बढौतरी 6 हजार करोड़।
बजट में से 60 हजार करोड़ रुपए तो कर्जा चुकाने में जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये नहीं बताया।
ये भी नहीं बताया कि कितना पैसा कहां खर्च होगा।
पिछले साल के मुकाबले पैसा कम किया।
कृषि का 2016-17 टोटल बजट का 13.71 प्रतिशत था। लेकिन इस बार 11.52 प्रतिशत कर दिया। यानी सवा 2 प्रतिशत कम कर दिया। पिछले बजट से भी कम कर दिया।
शिक्षा और खेल का बजट कुल बजट का 10. 97 प्रतिशत था इस बार 10.94 कर दिया ।
परिवहन और सड़क का बजट पहले 4.30 प्रतिशत था अब कर दिया 4.16 प्रतिशत कर दिया। इसमें भी कमी कर दी।
अन्य सेवाओं का पहला था 5.30 प्रतिशत था अब 5 प्रतिशत कर दिया
परिवार कल्याण विभाग में बहुत मामूली सी बढौतरी की लेकिन उससे कुछ नही होगा
उर्जा में पिछले साल 8381.7 करोड़ रुपए का बजट था इस बार उसको 7061.51 करोड़ कर दिया। 1300 करोड़ रुपए कम कर दिया
सड़क और पुल का निर्माण में बजट कम दिया।
जन स्वास्थ्य के बजट में करीब 500 करोड़ रुपए कम कर दिए।
जब हर जगह बजट कम हो रहा है तो पैसा कहां गया। प्रदेश पर कर्जा बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री को यह नहीं कहना चाहिए कि मैंने कोई नया टैक्स नहीं लगाया जब्ती हर पैदा होने वाला बच्चा 2 लाख रुपए का कर्जा लेकर पैदा हो रहा है।
मुख्यमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
जब ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे 2005 तक हमारे प्रदेश पर 23319 करोड़ रुपए कर्जा था।
वो सरकारी खजाने में 2000 करोड़ रुपए छोड कर आए थे। प्रदेश को मुनाफे में छोड कर आए थे।
भुपेंद्र सिंह हुड्डा के सीएम बनने के बाद 2014 तक कर्जा 39 हजार करोड़ रुपए हो गया।
अब वो कर्जा 2.92 लाख करोड़ हो गया है।
ये लुटेरों का राज है। जो लोक उनको चुनाव में बताएंगे।
किसानों के ब्याज को माफ करने पर उन्होंने कहा कि ये भी झूठ है। 9 साल सेमुख्यमंत्री क्या कर रहे थे।
इस तरह में आज तक किसी घोटाले की जांच नहीं हुई ।
मैं इनसे जवाब मांगूंगा। लेकिन ये मुझे सदन में बोलने नहीं देते।
-