Wed, Dec 24, 2025
Whatsapp

सुख्खू ने दिया महिला सशक्तिकरण का तौफा, बढ़ाई महिला प्रोत्साहन राशि

हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला सशक्ति को प्रोत्साहित करते हुए हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 21 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपए तथा जिला स्तरीय पुरस्कारों की राशि पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की घोषणा की।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 06th 2023 08:47 PM
सुख्खू  ने दिया महिला सशक्तिकरण  का  तौफा, बढ़ाई महिला प्रोत्साहन राशि

सुख्खू ने दिया महिला सशक्तिकरण का तौफा, बढ़ाई महिला प्रोत्साहन राशि

 हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने महिला सशक्ति को प्रोत्साहित करते हुए हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 21 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपए तथा जिला स्तरीय पुरस्कारों की राशि पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शिमला के पीटरहॉफ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधन के दौरान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को दिशा देने में महिलाओं का हमेशा महत्वपूर्ण  योगदान रहा है।


मुख्यमंत्री ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और हमारे समाज में महिलाओं को उचित सम्मान की समृद्ध परम्परा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण में अपनी सरकार के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सर्वप्रथम 101 करोड़ रुपए के मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष की स्थापना कर इस ओर ठोस कदम बढ़ाए हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की गई है ताकि निराश्रित महिलाएं व अनाथ बच्चे किसी की दयादृष्टि पर निर्भर न रहें। प्रदेश सरकार 27 साल की उम्र तक उनका ध्यान रखेगी और उन्हें उच्च शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करेगी।

सीएम सुक्खू ने महिला सशक्ति कारण के लिए कांग्रेस पार्टी के योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 73वें व 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से महिलाओं के लिए पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में 33 फीसदी आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं सोनिया गांधी के प्रयासों से लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक राज्यसभा में पारित करवाया गया है और लोकसभा में पारित होने के उपरांत यह निकट भविष्य में महिलाओं के लिए राज्य व राष्ट्र के स्तर पर अपनी सशक्त भूमिका निभाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को जीवंत रखने में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, राज्य में महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना विकसित करने पर केंद्रित विभिन्न योजनाएं शुरू की जाएंगी। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK