Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

घर की क्यारी में कर रहा था अफीम की खेती, तभी दरवाजे पर पहुंच गई पुलिस

ये मामले हिमाचल के सिरमौर का है जहां पर एक शख्स को अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स के पास से अफीम के करीब 1600 से ज्यादा पौधे बरामद किए गए हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Dharam Prakash -- March 09th 2023 11:13 AM
घर की क्यारी में कर रहा था अफीम की खेती, तभी दरवाजे पर पहुंच गई पुलिस

घर की क्यारी में कर रहा था अफीम की खेती, तभी दरवाजे पर पहुंच गई पुलिस

सिरमौर: नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस भी लगातार अभियान चला रही है। इसे लेकर न सिर्फ नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है बल्कि साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी और अफीम जैसे पदार्थों की खेती करने वालों पर भी एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में कार्रवाई की है।


अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार

जिला सिरमौर में माजरा पुलिस ने ये कार्रवाई की है और अफीम की खेती किए जाने पर कार्रवाई की है। खेती करने वाले शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने यहां पर अफीम के 1662 पौधे पकड़े हैं और उन्हें जब्त करते हुए केस दर्ज कर लिया। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। 

मकान के पीछे क्यारी में उगाए थे अफीम के पौधे

आरोपी शख्स सिरमौर का ही रहने वाला है। आरोपी की पहचान अब्दुल गफ्फूर के तौर पर हुई है जो पांवटा साहिब के पल्होड़ी का रहने वाला है। पुलिस को खबर मिली थी कि पल्होड़ी गांव में एक शख्स अपने घर के पीछे की क्यारी में अफीम की खेती करता है और इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सभी पौधों को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK