Fri, Dec 12, 2025
Whatsapp

Pakistan News: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 23 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान इलाके में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 23 लोगों की जान चली गई और और 28 अन्य घायल हो गए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 12th 2023 01:15 PM -- Updated: December 12th 2023 03:13 PM
Pakistan News: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 23 लोगों की मौत, कई घायल

Pakistan News: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 23 लोगों की मौत, कई घायल

ब्यूरोः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान इलाके में एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 23 लोगों की जान चली गई और और 28 अन्य घायल हो गए। ये हमला डेरा इस्माइल खान के एक कस्बे के पुलिस स्टेशन में हुआ है।

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके की वजह से 3 कमरे ढह गए हैं और इमरतों के मलबे से शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है। डेरा इस्माइल खान इलाके के पुलिस स्टेशन पर हुए हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है।


अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों ने डेरा इस्माइल खान में टैंक के गुल इमाम इलाके में एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक कार को डेरा इस्माइल खान के दरबान पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार पर टक्कर मार दी। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी मारे गए, जिसमें हवलदार, रियासत और सिपाही जुल्फिकार शामिल है और 16 पुलिस जवान घायल हुए है। 

आतंकियों में पुलिस स्टेशन के परिसर में घुसने की कोशिश

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन के परिसर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को पुलिस ने गोली मार दी।

अक्टूबर में भी आतंकियों ने किया था हमला

इससे पहले अक्टूबर में आतंकवादियों ने केपी के डेरा इस्माइल खान क्षेत्र में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने के लिए हथगोले और रॉकेट का इस्तेमाल किया था। इस हमले में 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK