Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

तिब्बत की आजादी के लिए शान्ति मार्च, लगाए चीन के खिलाफ नारे

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती लोगों ने शान्ति मार्च करके तिब्बत की आजादी के लिए नारे लगाए। तिब्बती लोगों ने भारत और तिब्बत के राष्ट्रगान के साथ तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस मनाया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 10th 2023 06:44 PM -- Updated: March 10th 2023 06:46 PM
तिब्बत की आजादी के लिए शान्ति मार्च, लगाए चीन के खिलाफ नारे

तिब्बत की आजादी के लिए शान्ति मार्च, लगाए चीन के खिलाफ नारे

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में  तिब्बती लोगों ने शान्ति मार्च करके तिब्बत की आजादी के लिए नारे लगाए। तिब्बती लोगों ने भारत और तिब्बत के राष्ट्रगान के साथ  तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस मनाया। 

मैक्लोडगंज से धर्मशाला तक के 10 किमी की निकाली इस रैली में सैकड़ों तिब्बती लोग शामिल हुए। इस रैली में तिब्बत की आजादी को लेकर चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तिब्बती समुदाय के वेलफेयर ऑफिसर थुपचेन दोफेल ने कहा कि 10 मार्च 1959 में तिब्बतियों ने तिब्बत पर चीनी सरकार के कब्जे के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया था। उसी दिन को याद करते हुए शुक्रवार को कुल्लू जिले में रैली निकालकर तिब्बत की आजादी के लिए आवाज उठाई गई। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को 64वें तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस के अलावा तिब्बतियों की अहिंसक विरोध की 15वीं वर्षगांठ भी मनाई गई


 इस रैली में नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ तिब्बत और स्टूडेंट फॉर फ्री तिब्बत इंडिया, तिब्बतियन यूथ कांग्रेस,तिब्बती महिला एसोसिएशन,जैसे संगठनों ने भाग लिया।  और तिब्बत की आजादी के लिए आत्मदाह करने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK