Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज होगी टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का पोस्टमार्टम, 20 साल की उम्र में ही कर ली आत्महत्या

आज डॉक्टरों की टीम टीवी एकट्रेस तुनिशा का पोस्टमॉर्टम करेगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी। उनका शव अभी भी शव को जेजे अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। तुनिशा चंडीगढ़ की रहनें वालीं थी और सिर्फ 20 साल की थीं। तुनिशा ने शो के सेट पर ही मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी।

Written by  Vinod Kumar -- December 25th 2022 10:39 AM
आज होगी टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का पोस्टमार्टम, 20 साल की उम्र में ही कर ली आत्महत्या

आज होगी टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का पोस्टमार्टम, 20 साल की उम्र में ही कर ली आत्महत्या

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर के बाद सनसनी फैल गई। शनिवार को तुनिशा शर्मा ने शूटिंग सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। देर रात तुनिशा के शव को मुम्बई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था।

आज डॉक्टरों की टीम तुनिशा का पोस्टमॉर्टम करेगी। 4-5 डॉक्टर्स का पैनल तुनिशा के पोस्टमॉर्टम करेगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी। उनका शव अभी भी शव को जेजे अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। तुनिशा के निधन से उनके परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में हैं। आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


तुनिशा चंडीगढ़ की रहनें वालीं थी और सिर्फ 20 साल की थीं। तुनिशा ने शो के सेट पर ही मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। कई बार आवाज लगाने के बाद भी मेकअप रूम का दरवाजा अंदर से नहीं खुला। इसके बाद सेट पर मौजूद अंदर टीम दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, लेकिन तुनिशा बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने तुनिशा को मृत घोषित कर दिया। 

तुनिशा शर्मा कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' टीवी शो के अलावा उन्होंने 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। तुनिशा विद्या बालन की फिल्म 'कहानी 2' में भी नजर आईं थीं। इसके साथ ही वो इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभानल्लाह, गायब, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जैसे कई शोज में भी नजर आ चुकी हैं.


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...