Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

जेएनयू में जातिगत पोस्टर लगाए जाने पर भड़के विज, कहा: कुचली जानी चाहिए ऐसी सोच

Written by  Vinod Kumar -- December 02nd 2022 01:52 PM
जेएनयू में जातिगत पोस्टर लगाए जाने पर भड़के विज, कहा:  कुचली जानी चाहिए ऐसी सोच

जेएनयू में जातिगत पोस्टर लगाए जाने पर भड़के विज, कहा: कुचली जानी चाहिए ऐसी सोच

अंबाला: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के परिसर में गुरुवार को जाति आधारित पोस्टर लगाए जाने के बाद बवाल हो गया। जेएनयू कैंपस के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिए। पोस्टर में ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद ABVP के स्टूडेंट्स ने JNU प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं,हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस पूरे प्रकरण पर कहा कि कुछ ताकतें देश को तोड़ने का काम कर रही हैं। देश की संस्कृति को बचाने में ब्राह्मण और अर्थव्यवस्था बनाने में बनिया समाज का विशेष योगदान है। जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया विरोधी नारे बहुत ही घातक हैं, क्योंकि ब्राह्मण हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखे हैं और बनिया देश के व्यापार में बड़ी भूमिका अदा कर रहे हैं।


विज ने कहा कि नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है ऐसी सोच को कुचल देना चाहिए। यह देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

गुजरात चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में सिविल कोर्ट को लागू किए जाने की घोषणा की है, तो वहीं मध्यप्रदेश में भी इसे लागू करने की बात कही है। इस बारे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार के लिए सभी समान नागरिक होते हैं, उनके लिए कोई जाति महत्व नहीं रखती, इसलिए इस सिविल कोड एक्ट को सभी पर लागू किए जाने की बात की जा रही है। हरियाणा में भी हम उसके सभी बिंदुओं पर गौर कर रहे हैं जल्दी इसे लागू किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर हरियाणा की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाई जाने के बाद हरियाणा सरकार ने हरियाणा गुरुद्वारा शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 38 सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। एचएसजीपीसी में अंबाला कैंट से 2  सदस्यों को चुना गया है। मनोनीत सदस्य हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का धन्यवाद करने उनके घर प पहुंचे। अनिल विज ने कहा कि अन्य 3 सदस्यों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। 

 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...