Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

सोलन में सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है जांच शुरू कर दी है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 16th 2023 10:48 AM
सोलन में सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

सोलन में सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है जांच शुरू कर दी है।  

सोलन जिले में कसौली के साथ लगते जंगेशू में सुबह करीब 4.00 बजे एक तेज रफ़्तार कार सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी। कार गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कार में सवार तीन लोगों ली मौत हो गई है। कसौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया। तीनों मृतकों में दो नालागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे, जब कि एक कुरुक्षेत्र का रहने वाला था। 


 डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी कसौली सूचना के बाद कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK