Thu, Mar 23, 2023
Whatsapp

कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार की आशंका जताई , भाजपा पर लगाया आरोप

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व वन मंत्री रामलाल ठाकुर ने राज्य में भ्रष्टाचार होने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने की अपील की है। रामलाल ठाकुर ने आईडीपी प्रोजेक्ट और 15वें वित्त आयोग का पैसा खर्च करने के मामले में सवाल खड़े किए हैं। इन दोनों मामलों में उन्होंने 31 मार्च 2023 तक भ्रष्टाचार होने की आशंका जताई है।

Written by  Jainendra Jigyasu -- March 12th 2023 12:22 PM
कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार की आशंका जताई , भाजपा पर लगाया आरोप

कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार की आशंका जताई , भाजपा पर लगाया आरोप

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व वन मंत्री  रामलाल ठाकुर ने राज्य में भ्रष्टाचार होने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने की अपील की है। रामलाल ठाकुर ने आईडीपी प्रोजेक्ट और 15वें वित्त आयोग का पैसा खर्च करने के मामले में सवाल खड़े किए हैं। इन दोनों मामलों में उन्होंने 31 मार्च 2023 तक भ्रष्टाचार होने की आशंका जताई है। 

बिलासपुर में आयोजित हुई  प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व वन मंत्री  ने कहा कि बीते एक वर्ष में 40 करोड़ के आईडीपी प्रोजेक्ट में जमीनी स्तर पर एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ,3 करोड़ रुपये केवल कर्मचारियों के टीए, डीए सहित वाहन खरीदने पर खर्च किए गए है। उन्होंने ने इस मामले की जांच करने के लिए मंत्री से अपील की है।   


रामलाल ठाकुर ने कहा कि आनन फानन में टेंडर निकालकर 15 से 20 दिनों के भीतर इस प्रोजेक्ट का पैसा खर्च करने की कोशिश की जा रही है जो बिना भ्रष्टाचार के संभव ही नहीं है। वहीं, अगर 15वें वित्त आयोग का पैसा खर्च करने की बात की जाए तो बिलासपुर जिला की विभिन्न पंचायतो में केवल 10 प्रतिशत पैसा ही 15वें वित्त आयोग में खर्च किया गया है, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च तक 50 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो कि किसी भी हाल में संभव नहीं है, इससे पंचायत स्तर पर भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि रामलाल ठाकुर मामलों को कांग्रेस सरकार की छवि को धूमिल करने का एक षड्यंत्र बताया। और इसके पीछे पीछे पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में बड़ी लापरवाही करार दिया। 

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...