Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

रोहतांग समेत हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में snowfall, हरियाणा-पंजाब समेत उत्तरी राज्यों में बढ़ेगी ठंड

Written by  Vinod Kumar -- November 14th 2022 03:14 PM
रोहतांग समेत हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में snowfall, हरियाणा-पंजाब समेत उत्तरी राज्यों में बढ़ेगी ठंड

रोहतांग समेत हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में snowfall, हरियाणा-पंजाब समेत उत्तरी राज्यों में बढ़ेगी ठंड

शिमला/पराक्रम चंद: हिमाचल प्रदेश में देर रात से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (snowfall) का दौर शुरू हो गया है। जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग और लोसर में भारी बर्फबारी हुईं है, जिससे जिला की सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं हैं। अटल टनल रोहतांग में भी ताज़ा बर्फबारी हो रही है, जिससे रोहतांग दर्रे पर यातायात ठप हो गया है।

इसके अलावा शिमला, चंबा, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर व कुल्लू मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है। ताज़ा बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज़ की गई है, जिससे प्रदेश में ठंड भी बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी।


मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए आज बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर प्रदेश भर में दिखना भी शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर देश के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जहां सुबह ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास हो रहा है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। 

हिमाचल के केलांग में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान आज रात माइनस 2.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया की पश्चिम विक्षोभ का असर आज के दिन ही रहेगा कल से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन इस दौरान शीत लहर बढ़ेगी। 18 और 19 नवंबर को एक बार फिर से बर्फबारी के दौर शुरू हो सकता है।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...