Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

हिमाचल के सभी टोल बैरियर की होगी नीलामी, राज्य सरकार को 120 करोड़ आय का अनुमान

हिमाचल प्रदेश की सरकार राज्य के टोल बेरियर्स की नीलामी करने जा रही हैं। राज्य के आबकारी विभाग ने इनका मूल्य तय कर दिया है। टोल की नीलामी से राज्य सरकार को 120 करोड़ों रुपए से अधिक आय होने की संभावना जताई जा रही है। टोल बेरियर की नीलामी 9 मार्च से शुरू होगी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 06th 2023 02:31 PM
हिमाचल के सभी टोल बैरियर की होगी नीलामी,  राज्य सरकार को 120 करोड़ आय का अनुमान

हिमाचल के सभी टोल बैरियर की होगी नीलामी, राज्य सरकार को 120 करोड़ आय का अनुमान

हिमाचल प्रदेश की सरकार राज्य के टोल बेरियर्स की नीलामी करने जा रही हैं।  राज्य के आबकारी विभाग ने इनका मूल्य तय कर दिया है। टोल की नीलामी से राज्य सरकार को 120 करोड़ों रुपए से अधिक आय होने की संभावना जताई जा रही है। टोल बेरियर की नीलामी 9 मार्च से शुरू होगी।  


प्रदेश के तमाम टोल बैरियर की नीलामी/टेंडर की तिथि घोषित कर दी गई है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग आयुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शिमला के कुड्डू टोल बैरियर की ऑक्शन के लिए नौ मार्च दोपहर साढ़े 12 बजे का समय रखा गया है।टोल की नीलामी के लिए बनाई पॉलिसी के तहत राज्य में 7 जगहों पर टोल बैरियरों की नीलामी की जाएगी, शिमला के कुड्डू में लगाए गए बैरियर का रिजर्व प्राइज 44 लाख रूपए सालाना रखा गया है।सोलन के परवाणू बैरियर का रिजर्व प्राइज 15 करोड़ 41 लाख 10 हजार रूपए तय किया गया है। टोल नाका बद्दी का रिजर्व प्राइज 18 करोड़ 5 लाख 88 हजार 100 है। वहीं ढेरोवाल बैरियर का 11 करोड़ एक लाख 87 हजार रूपए है, जिससे ज्यादा बोली पर यह बिकेगा।

सिरमौर के काला अंब का रिजर्व प्राइज 10 लाख 24 लाख 98 हजार है, जबकि गोबिंदगढ़ का 8 करोड़ 56 लाख 90 हजार, बहराल का 4 करोड़ 65 लाख 63 हजार, मिनस बैरियर का रिजर्व प्राइज 20 लाख 90 हजार 880 रखा गया है। बिलासपुर जिला में गढ़ामोढ़ा बैरियर का रिजर्व प्राइज 16 करोड़ 21 लाख 63 हजार 100 है।

ऊना के मेहतपुर व गगरेट बैरियर का रिजर्व प्राइज 24 करोड़ 86 लाख तथा नूरपुर के तुनुहट्टी और कंडवाल बैरियर का टोल रिजर्व प्राइज 10 करोड़ 76 लाख 90 हजार तय हुआ है। टेंडर व ऑक्शन की छूट के तहत शेड्यूल भी दे दिया गया है। 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK