Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

Tunisha sharma death case: तुनिषा की मां का बयान: लड़कीबाज है शीजान, मेरी बेटी का किया इस्तेमाल

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मां का आरोप है कि शीजान के दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते थे। तुनिषा ने शीजान को दूसरी लड़कियों के साथ चैट करते हुए पकड़ लिया था। उसने मेरी बेटी का 3 से 4 महीने यूज किया। वो लड़कीबाज है। परिवार के मुताबिक तुनिषा शर्मा का कल (27 दिसंबर) को अंतिम संस्कार किया जाएगा। तुनिषा की बॉडी आज उनके परिवार को सौंप दी जाएगी।

Written by  Vinod Kumar -- December 26th 2022 03:38 PM
Tunisha sharma death case: तुनिषा की मां का बयान: लड़कीबाज है शीजान, मेरी बेटी का किया इस्तेमाल

Tunisha sharma death case: तुनिषा की मां का बयान: लड़कीबाज है शीजान, मेरी बेटी का किया इस्तेमाल

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शनिवार को फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। अब तुनिषा के परिवार ने बेटी के ब्बॉयफ्रेंड शीजान पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि सीजान ने सुसाइड के लिए तुनिषा को उकसाया है। तुनिषा की मां ने कहा कि शीजान ने तुनिषा से शादी करने का वादा किया था।

मां का आरोप है कि शीजान के दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते थे। तुनिषा ने शीजान को दूसरी लड़कियों के साथ चैट करते हुए पकड़ लिया था। उसने मेरी बेटी का 3 से 4 महीने यूज किया। वो लड़कीबाज है। इससे पहले तुनिषा के मामा ने अपने बयान में कहा था कि तुनिषा बहुत परेशान थी, उसने कहा था कि वो ऐसा कैसे कर सकता है। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 


वहीं, पुलिस को दिए ब्यान में शीजान खान ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा मर्डर केस के बाद जो देश में माहौल चल रहा है, उससे वो काफी टेंशन में था। इसके साथ ही वो तुनिषा से उम्र में भी बड़ा था। इसलिए उसने तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया। शीजान 28 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में है।

वहीं, अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई। बीजेपी जहां इस मामले को लव जिहाद से जोड़ रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी लगातार इस मामले से हिंदू-मुस्लिम की राजनीति चमकाना चाहती है। वहीं, पार्टी से हटकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि इस मामले को लव जिहाद से जोड़ना ठीक नहीं है। 

परिवार के मुताबिक तुनिषा शर्मा का कल (27 दिसंबर) को अंतिम संस्कार किया जाएगा। तुनिषा की बॉडी आज उनके परिवार को सौंप दी जाएगी।  

 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...