Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

Himachal assembly election: हिमाचल में 65.50 फीसदी मतदान, भारत के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 100 प्रतिशत वोटिंग, रचा इतिहास

Written by  Vinod Kumar -- November 12th 2022 08:34 AM -- Updated: November 12th 2022 05:43 PM
Himachal assembly election: हिमाचल में 65.50 फीसदी मतदान,  भारत के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 100 प्रतिशत वोटिंग, रचा इतिहास

Himachal assembly election: हिमाचल में 65.50 फीसदी मतदान, भारत के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 100 प्रतिशत वोटिंग, रचा इतिहास

Nov 12, 2022 05:43 PM

हिमाचल में शाम पांच बजे तक 65.50 फीसदी मतदान

 हिमाचल में  शाम पांच बजे तक 65.50 फीसदी मतदान हुआ है।  भारत के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग में 100 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस पोलिंग बूथ पर 52 मतदाताओं ने मतदान किया।  सभी उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है। अब सबकी नजरें 8 दिसंबर पर टिकी हैं।

Nov 12, 2022 05:16 PM

हिमाचल में मतदान संपन्न

हिमाचल प्रदेश में मतदान समाप्त हो गया है। सुबह सात बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। कहीं से भी किसी तरह के हंगामे  या लड़ाई की खबर नहीं है। पोलिंग अधिकारी ईवीएम मशीनों को सील कर रहे हैं। अब 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

Nov 12, 2022 04:59 PM

मतदान खत्म होने में कुछ ही समय बाकी

हिमाचल में मतदान खत्म होने में कुछ ही समय बाकी है। अभी भी कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाता खड़े हैं।

Nov 12, 2022 04:22 PM

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर मतदान की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस का कहना है कि कई पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें लगी हैं। चुनाव कर्मचारी बेहद धीमी गति से काम कर रहे हैं, जिसके चलते वोटरों को समस्या आ रही है।


Nov 12, 2022 04:06 PM

टशीगंग में 98.08 प्रतिशत मतदान

 विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र tashigang में कुल 52 में से 51 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 98.08 फीसदी मतदान हुआ है।


Nov 12, 2022 03:56 PM

हिमाचल प्रदेश में तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में तीन बजे तक  55.65 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान अभी भी जारी है। कई पोलिंग बूथ पर अभी भी मतदान के लिए लंबी कतारें लगी हैं। 

भरमौर 55

भाटियात 55

फतेहपुर 55

जवाली 55

देहरा 57

जसवान प्रागपुर 53

ज्वालामुखी 52

जयसिंगपुर 56

सुला 57

नगरोटा 58

कांगड़ा 58

धर्मशाला 52

मनाली 53

कुल्लू 57

बंजार 51

एएनआई 62

करसोग 61

सुंदरनगर 60

नचन 55

सेराज 70

जोगिन्द्रनगर 56

मंडी 60

बल्ह 55

सरकाघाट 53

भोरंज 45

सुजानपुर 65

हमीरपुर 54

बदसर 60

नादौन 53

चिंतपूर्णी 57

गगरेट 61

हरोली 59

यूएनए 58

कुटलेहर 53

झंडुता 56

घुमारवीं 50

बिलासपुर 54

नैनादेवी 55

नालागढ़ 55

दून 62

सोलन 56

कसौली 60

पचड़ 63

नाहन 59

रेणुका 64

पोंटा 54

चौपाल 54

शिलाई 61

थियोग 61

कसुम्पति 47

शिमला (अर्बन) 52

शिमला ग्रामीण 54

जुब्बल कोटखाई 64

रामपुर 52

रोहरु 56

किन्नौर 55

Nov 12, 2022 03:34 PM

लाहौल स्पीति में रिकॉर्ड वोटिंग

Himachal assembly elections LIVE: दोपहर 3 बजे  तक स्पीति में स्पीति में  72.50 फीसदी  रिकॉर्ड वोटिंग हुई

Nov 12, 2022 03:19 PM

बिलांवाली में पोलिंग बूथ पर नारेबाजी

दून विधानसभा क्षेत्र के बिलांवाली में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं ने नारेबाजी की। मतदाताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र पर सही ढंग से इंतजाम नहीं किए हैं। मतदान की प्रक्रिया बहुत धीमी है, जिसके चलते मतदाता कई घंटों से लाइन में खड़े हैं। कई मतदाता बिना वोट डाले ही वापस लौट गए। 


Nov 12, 2022 03:08 PM

112 साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश के ग्राम पंचायत कोहाल के बूथ संख्या 122 पर 112 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने लढान में मतदान किया। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। 100 साल से अधिक आयु के 1190 वोटर्स हैं। जिला कांगड़ा की सुलह सीट पर सबसे अधिक 2936 वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है।


Nov 12, 2022 02:21 PM

दोपहर 1 बजे तक 37.19 प्रतिशत वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.19 फीसदी मतदान हुआ है। अब तक मंडी में सब से अधिक वोटिंग हुई है। 

सोलन 37.90

सिरमौर 41.89

बिलासपुर 34.05

शिमला 37.30

मंडी 41.17

हमीरपुर 35.86

चंबा 28.35

कुल्लू 40.33

ऊना 39.93

कांगड़ा 35.50

लाहौल-स्पीति 37

किन्नौर में 35.0 फीसदी मतदान हुआ है।

Nov 12, 2022 01:38 PM

बर्फ के बीच वोट डालने पहुंचे लोग

 हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में लोग बर्फ के बीच मतदान के लिए पहुंचे। लोगों ने पैदल ही बर्फ के बीच मतदान केंद्र की तरफ रुख किया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में टशीगंग सबसे ऊंचा समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। टशीगंग मतदान केंद्र में 52 मतदाता अपना वोट डालेंगे।   


Nov 12, 2022 01:22 PM

दिव्यांगों में भी मतदान के लिए उत्साह

दिव्यांगों में भी वोटिंग को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।  दिव्यांगों को मतदान के लिए एनएसएस स्वयंसेवक मदद करवा रहे हैं।  

 

Nov 12, 2022 01:18 PM

कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने डाला वोट

बिलासपुर सदर से कांग्रेस उम्मीदवार बंबर ठाकुर ने मतदान किया है। उनके खिलाफ बीजेपी के त्रिलोक जम्बाल चुनावी मैदान में हैं। बिलासपुर सदर जेपी नड्डा का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में इस सीट को बचाने के लिए बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।


Nov 12, 2022 12:37 PM

युवाओं के साथ बुजुर्गों का भी जोश हाई

युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर काफी जोश नजर आ रहा है। सिरमौर जिले में 99 साल के पद्म चंद भी मतदान के लिए पहुंचे। मतदान केंद्रों पर एनएसएस स्वयंसेवकों की ड्यूटी दिव्यांग, बुजुर्ग, बीमार लोगों की मदद के लिए लगाई गई है।

Nov 12, 2022 11:44 AM

11 बजे तक 11.82 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 11.82 फीसदी मतदान हुआ है। मतदाताओं की लंबी कतारें मतदान केंद्रों के बाहर देखने को मिल रही हैं। दोपहर बाद ये कतारें और लंबी हो सकती हैं।

कहां कितना हुआ मतदान

 बल्ह-23.00

द्रंग-23.00

धर्मपुर-22.00

जोगिन्दरनर-24.00

करसोग-23.44

मंडी-24.34

नाचन-13.00

सरकाघाट-20.58

सराज-23.00

मंडी ज़िला-21.92%

सुंदरनगर-23.30

Nov 12, 2022 11:41 AM

केजरीवाल ने जनता से की मतदान की अपील

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश की जनता से अपील कर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों और हिमाचल के बेहतर भविष्य के लिए वोट जरूर करें।

Nov 12, 2022 11:13 AM

पूर्ण बहुमत के साथ बनाएंगे सरकार: आनंद शर्मा

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने सैनिक रेस्ट हाऊस लॉन्गवुड शिमला में मतदान किया। कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि इस बार हिमाचल में बदलाव की हवा है।  हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।



Nov 12, 2022 11:11 AM

नड्डा ने किया मतदान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के विजयपुर में अपने बूथ पर मतदान करने के बाद सरकार रिपीट करने का दावा किया है।

Nov 12, 2022 11:09 AM

श्री रेणुका जी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने किया मतदान

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने माइना पोलिंग बूथ 57/58 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान करने के बाद श्री रेणुका जी से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए प्रदेश में की कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। 

Nov 12, 2022 10:43 AM

नादौन में खराब हुई वोटिंग मशीन

हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के पखरोल मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन हांफ गई है। बताया जा रहा है कि यहां वोटिंग करीब 40 मिनट से रुकी हुई है। वोटिंग के लिए लाइन में खड़े मतदताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, पोलिंग अधिकारी ने कहा कि वीवीपैट मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतदान रुका हुआ है। 

Nov 12, 2022 10:43 AM

11:40 AM नादौन में खराब हुई वोटिंग मशीन

हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के पखरोल मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन हांफ गई है। बताया जा रहा है कि यहां वोटिंग करीब 40 मिनट से रुकी हुई है। वोटिंग के लिए लाइन में खड़े मतदताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, पोलिंग अधिकारी ने कहा कि वीवीपैट मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतदान रुका हुआ है। 

Nov 12, 2022 10:30 AM

प्रेम कुमार धूमल ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल अपने बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। प्रेम कुमार धूमल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला समीरपुर में बूथ नंबर 7 पर मतदान किया। प्रेम कुमार धूमल दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस बार प्रेम कुमार धूमल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।


हिमाचल में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला वोटर हैं। इसके अलावा, कुल 38 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। 15,256 फीट की ऊंचाई पर लाहौल स्पीति जिले के ताशीगंग, काजा में भारत का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ बनया है। यहां 52 मतदाता वोट डालेंगे। 

वोट डालने के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक और डाकघर की ओर से जारी पासबुक।

इंडियन पासपोर्ट।

NPR के तहत RGI की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड।

पैन कार्ड के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस।

श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड।

पेंशन दस्तावेज फोटो सहित।

राज्य और केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारी को जारी पहचान पत्र।

प्रतिभा सिंह ने डाला वोट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपना वोट डालने पहुंची। मीडिया को दिए बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। वहीं, सीएम चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि हमें इसके बारे में जानकारी नहीं है। वह हाई कमान इस पर फैसला लेगा।  

झूठे वादे करती है कांग्रेस- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर काम पूरा नहीं करती है। जनता कांग्रेस का असली चेहरा जानती है। हिमाचल की राजनीति में मुद्दों और विचारों पर चुनाव लड़ा जाता है। हिमाचल की जनता को बीजेपी पर भरोसा है और जनता उन्हें सेवा करने का मौका देगी। 

वोट के लिए नोट?

दून विधानसभा क्षेत्र के कोटला गांव में वोट के लिए नोट बांटते हुए लोगों की वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गाड़ी के बोनेट पर शराब की बोतलें और 2000 का नोट रखा हुआ दिखाई दे रहा है। 

सुरेश भारद्वाज ने डाला वोट

शिमला: कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज ने छोटा शिमला में वोट डाला। वर्तमान में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मतदान के बाद बीजेपी की जीत का दावा किया है।

 

राहुल गांधी का पुरानी पेंशन का 'ब्रह्मास्त्र'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हिमाचल की जनता से वोट डालने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल में पुरानी पेंशन व्यवस्था, रोजगार और 'हर घर लक्ष्मी' के लिए वोट करेगा।

वोट से पहले मंदिर में हाजिरी

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने वोट डालने से पहले शिमला के शनि मंदिर में पूजा की। इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने भी परिवार सहित मंडी के मंदिर में पूजा की थी उसके बाद वोट डाला था।  

 हिमाचल में बदलेगा रिवाज

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा ने कहा कि प्रदेश में इस बार रिवाज बदलेगा। यहां दोबारा बीजेपी सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार में हुए विकास के आधार पर जनता वोट डालेगी। कांग्रेस केवल नारे लगाती है उसने कभी जनता के लिए कुछ नहीं किया।

ईवीएम हुई खराब, मतदान में देरी

दून निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 48 सलगा में मशीन खराब होने के कारण मतदान 40 मिनट देरी से शुरू हुआ।

 पीएम मोदी ने की हिमाचल की जनता से अपील

पीएम मोदी ने हिमाचल की जनता से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है।

हिमाचल के सीएम ने पत्नि के साथ डाला वोट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर के साथ अपने पोलिंग बूथ ओहण पर मतदान किया। सीएम जयराम ठाकुर का ये सातवां चुनाव है। जयराम ठाकुर ने 1993 में पहला चुनाव लड़ा था। अब तक पांच बार जीत हासिल कर चुके जयराम 2017 में पहली बार प्रदेश के सीएम बने थे।

मुख्यमंत्री की पत्नी साधाना ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पूरे राज्य में प्रचार किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्हें सफलता प्रदान करें, जिससे हमारा राज्य नई ऊंचाईयों तक पहुंचे। बता दें कि सीएम जयराम मंडी की सिराज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

मतदान से पहले पूजा अर्चना

मतदान से पहले सीएम जयराम ठाकुर में मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और जीत के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। सीएम जयराम ठाकुर का ये सातवां विधानसभा चुनाव है। सीएम आहौण में बना मतदान केंद्र में वोट डालेंगे।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...