Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

पंचायत चुनाव के लिए आज हरियाणा के 9 जिलों में मतदान, वोटिंग के लिए लोगों की लगी लंबी कतारें

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 30th 2022 11:03 AM
पंचायत चुनाव के लिए आज हरियाणा के 9 जिलों में मतदान, वोटिंग के लिए लोगों की लगी लंबी कतारें

पंचायत चुनाव के लिए आज हरियाणा के 9 जिलों में मतदान, वोटिंग के लिए लोगों की लगी लंबी कतारें

चंडीगढ़: हरियाणा पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से ये मतदान शुरू हुआ। पहले चरण का मतदान 9 जिलों के 61 ब्लॉक में 1,453 सीटों के लिए हो रहा है।  इनमें 1,278 पंचायत समिति सदस्य व 1,75 जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। 

पहले चरण में शामिल 9 जिलों में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर के 61 ब्लॉक को शामिल किया गया है। मतदान के लिए 9 जिलों में 6,019 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 


आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए चुनाव हो रहे। सरपंच और पंच के लिए दो नवंबर को चुनाव होंगे। सरपंच-पंचों की मतगणना मतदान के दिन होगी। जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना राज्य के बाकी जिलों में चुनाव खत्म होने के बाद एक साथ कराई जाएगी।

शाम छह बजे तक ये मतदान चलेगा। सुबह 10 बजे तक 10% वोटिंग हो चुकी है। पंचकूला में सबसे ज्यादा 12.7 फीसदी मतदान हुआ है। पानीपत में 12.1 फीसदी, जींद में 11.7, नूंह में 11.5, कैथल में 11.1, यमुनानगर में 11.0, झज्जर में 9.1, महेंद्रगढ़ में 8.7 फीसदी मतदान और भिवानी में सबसे कम 7.5 फीसगी मतदान हुआ है। 

वहीं, रात में यमुनानगर के थाना छप्पर के फतेहपुर स्कूल में शिक्षक अशोक कुमार का निधन हो गया। मतदान के लिए उनकी तैनाती की गई थी। सेक्टर 17 जगाधरी के भैड़थल स्कूल में अध्यापक मतदान की ड्यूटी के लिए फतेहपुर थाना छप्पर के स्कूल में पहुंचे थे। शाम को खाना खाने के बाद सुबह सो कर नहीं उठे।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK