जींद से सैकड़ों महिलाओं ने किया दिल्ली कूच, आंदोलन को देंगी मजबूती
जींद। पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा की महिलाएं भी जत्थो में दिल्ली की सीमाओं पर रवाना हो रही हैं| आज हरियाणा के जींद जिले से खटकड़ टोल प्लाजा पर अलग-अलग गाँवों से इक्क्ठा होकर सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं दिल्ली के सिंघु, टिकरी और ढांसा बॉर्डर के लिए रवाना हुई|
[caption id="attachment_506125" align="aligncenter" width="1029"]
जींद से सैकड़ों महिलाओं ने किया दिल्ली कूच, आंदोलन को देंगी मजबूती[/caption]
महिलाओं का कहना है कि वे बॉर्डर पर ठहराव करेंगी और किसान आंदोलन मे महिलाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किसानों को मजबूती देंगी| महिलायें गीत गाती हुईं, हाथो में किसान यूनियन के झंडे , तिरंगे और कई दिन के कपड़े लेकर रवाना हुई है|
[caption id="attachment_506124" align="aligncenter" width="897"]
जींद से सैकड़ों महिलाओं ने किया दिल्ली कूच, आंदोलन को देंगी मजबूती[/caption]
यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा, बस पलटने से कई लोग घायल
यह भी पढ़ें– प्री मानसून की पहली बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गईं सड़कें
[caption id="attachment_506123" align="aligncenter" width="700"]
जींद से सैकड़ों महिलाओं ने किया दिल्ली कूच, आंदोलन को देंगी मजबूती[/caption]
महिलाओं ने कहा कि खेती के तीन कानून जब तक रद्द नहीं होंगे तब तक महिलाएं हर मोर्चे पर डटी रहेंगी| उन्होंने कहा कि 6 महीने से ज्यादा समय से किसान सड़कों पर हैं लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है| इस मौसम में महिलायें बिलकुल फ्री हैं और दिल्ली की सीमाओं पर ठहराव कर आंदोलन को मजबूत करेंगी|