Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका, बोलीं- जब तक पीड़ितों से मिल नहीं लेती वापस नहीं लौटूंगी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 20th 2019 11:37 AM
सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका, बोलीं- जब तक पीड़ितों से मिल नहीं लेती वापस नहीं लौटूंगी

सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका, बोलीं- जब तक पीड़ितों से मिल नहीं लेती वापस नहीं लौटूंगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले जाने से रोके जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार 24 घंटे से धरने पर बैठे हैं। प्रियंका का कहना है कि जब तक सोनभद्र फायरिंग मामले में पीड़ित परिवार से मिल नहीं लेतीं वो वापस नहीं जाएंगी। हालांकि प्रियंका पीड़ितों के परिजनों से कहीं भी मुलाकात को तैयार हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई उचित आश्वासन नहीं मिला है। [caption id="attachment_320229" align="aligncenter" width="700"]Priyanka Gandhi 2 सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका, बोलीं- जब तक पीड़ितों से मिल नहीं लेती वापस नहीं लौटूंगी[/caption] प्रियंका को सोनभद्र जाते वक्त शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। प्रियंका ने पूरी रात चुनार गेस्ट हाउस में बिताई। रात को गेस्ट हाउस की बिजली भी गुल हो गई जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने दम पर बिजली का इंतजाम किया। यह भी पढ़ेंउत्तर प्रदेश में हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी बता दें कि सोनभद्र में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली लगने से एक पक्ष के 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रियंका इस घटना के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। इस हिंसक घटना के बाद सोनभद्र में धारा 144 लागू की गई है।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK